Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Said This Government Has Become ‘monthly Government’ Due To Its Black Exploits, Corruption Has Become Etiquette
जयपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया बयान देते हुए
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए इसे ‘मंथली की सरकार’ करार दिया है। पूनियां ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा- गहलोत सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक में भ्रष्टाचार जड़ें जमा चुका है।
पूरे प्रदेश में है एंटी इनकम्बेंसी का माहौल-बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा है गहलोत सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में एंटी इनकंबेंसी का माहौल बन गया है। बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था, दलितों- आदिवासियों और महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार,किसानों की पूरी कर्जमाफी, बेरोजगारी समेत कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर पूरे प्रदेश में सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। समय से पहले प्रदेश के किसानों और युवाओं में किसी भी सरकार के खिलाफ ऐसा गुस्सा पहली बार देखा है।
कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार- पूनियां
सतीश पूनियां ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार के शासन में भ्रष्टाचार इस कदर पैर पसार चुका है कि, भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। जन्म प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र तक में भ्रष्टाचार जड़ें जमा चुका है। राजस्थान में बेरोजगारी भत्ता, मौत होने पर बीमा क्लेम लेने के लिए और अस्पतालों में आईसीयू बेड्स के लिए भी दलाली के मामले सामने आए हैं। यह पहली बार राजस्थान में देखा गया है। इसका मतलब गहलोत सरकार ने कई तरीकों से भ्रष्टाचार को संस्कृति में बदला है।
कांग्रेस के ही विधायकों के आरोपों को बनाया आधार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के ही विधायकों और नेताओं के बयानों को आधार बनाया है। उन्होंने कहा- कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आ चुके हैं। कांग्रेस के विधायक और पूर्व मंत्री भरत सिंह कई बार भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिख चुके हैं। विधायक हेमाराम चौधरी को धरने पर बैठना पड़ता है। हाल ही में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा कांग्रेस विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा की मौजूदगी में खानों के मामले में मंथली लिए जाने की बात कही है। यह सरकार अपने काले कारनामों से मंथली की सरकार बन चुकी है। मंथली की सरकार न्याय नहीं कर सकती। राजस्थान जिस तरीके से अपराध में टॉप पर है और अब भ्रष्टाचार में भी शर्मसार हो चुका है, यह गहलोत सरकार की विफलता का एक और बड़ा कारण है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp