Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Banswara
- Vehicle Rally In The City Of The Ministerial Employees Federation, The Federation Opened A Front Against The Government On 11 point Demands
बांसवाड़ाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
जिला कलेक्ट्रेट में वाहन रैली निकालने के लिए जुटे मंत्रालयिक कर्मचारी।
शहर की सड़कों पर सोमवार दोपहर को सरकार विरोधी नारे लगे। सरकार के ही कर्मचारियों ने विरोध कर सत्ता को चुनौती दी। अंगड़ाई के साथ में लड़ाई जारी रखने की बात कहते हुए मंत्रालियक कर्मचारियों ने शहर में रैली निकाली। इसके माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार की उपेक्षा को लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
इससे पहले दोपहर डेढ़ बजे करीब मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारी वाहन लेकर कलेक्ट्रेट में जुटे। वहीं से बड़ी संख्या में वाहनों के साथ कर्मचारियों के समूह ने पोस्ट ऑफिस चौराहा, मोहन कॉलोनी, कुशलबाग मैदान, जन संपर्क कार्यालय, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पुराना बस स्टैंड, गांधी मूर्ति होते हुए वाहन रैली निकाली। संगठन के जिलाध्यक्ष लालाराम चौहान ने बताया कि संगठन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीते करीब सवा माह से आंदोलनरत है। रणनीति के तहत अलग-अलग विरोध के माध्यम से सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर खींचने की कोशिश् हो रही है। इस कड़ी में आगामी 15 सितम्बर को जयपुर में महापड़ाव होगा। इससे पहले संगठन की ओर से जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक को वाहन रैली की जानकारी दी गई।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp