Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
हनुमानगढ़9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मकान की छत गिरी।
जंक्शन की भट्ठा कॉलोनी में शनिवार सुबह तेज बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। घटना के समय घर पर मौजूद एक महिला व दो किशोर के चोटे आई है। जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
जंक्शन की भट्ठा कॉलोनी में एलआईसी बिल्डिंग के पीछे रामवीर का मकान है। इसकी घर की छत कच्ची थी। शनिवार सुबह आई तेज बारिश के दौरान एकाएक ही नीचे आ गिरी। छत गिरने के समय रामवीर की पत्नी कविता (36) और दो बेटे अमित (18) व हेमल (15) घर पर ही थे। इस घटना में कविता के सिर पर चोट आई, जबकि छोटे लड़के हेमल के हाथ में फ्रेक्चर बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद आस-पड़ौस के लोगों ने तीनों जनों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हेमल को इलाज के लिए टाउन स्थित जिला चिकित्सालय ले जाया गया है, जबकि कविता व अमित का इलाज जंक्शन के चावला नर्सिंग होम में चल रहा है। तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp