Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के थोड़े ही दिन पहले के लाठीचार्ज मामले में विवादित बयान से चर्चा में आए करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा का तबादला कर दिया गया है। सिटीजन रिसोर्स इनफॉर्मेशन विभाग हरियाणा सरकार में एडशिनल सेक्रेटरी लगाया है। हालांकि उनके स्थान पर अभी किसी को नहीं भेजा गया है। उनका विवादित बयान था, ‘जो भी कोई सुरक्षा तोड़े, उसका सिर फोड़ देना…’। इसके बाद से लगातार उनकी आलोचना हो रही थी।
पढ़े क्या था पूरा प्रकरण
लाठीचार्ज के बीच सामने आया SDM का वीडियो:खुद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बता कह रहे- नाका नहीं टूटना चाहिए, कोई आए तो लट्ठ मारना, उसका सिर फूटा होना चाहिए, भाजपा सांसद वरुण गांधी ने कहा- ये लोकतंत्र में अस्वीकार्य
बता दें कि 28 अगस्त को करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा संगठन की बैठक थी। इसमें पंचायत और शहरी निकाय चुनाव पर चर्चा की गई। इस बैठक को सफल बनाने के लिए शहर को चारों तरफ से सील किया हुआ था। इसी बीच एक नाके पर करनाल के एसडीएम आयुष सिन्हा द्वारा कठोर शब्दों में ऑर्डर दिए जाने का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में जो शब्द रिकॉर्ड हुए, बरताड़ा टोल पर वैसा ही हुआ। पूरा लाठीचार्ज आयुष सिन्हा के उस वीडियो पर रहा। ऐसे में किसानों, विपक्ष, वकील व अन्य लोगों ने आयुष सिन्हा को बर्खास्त कर उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की। पिछले चार दिन से ही इस मांग को लेकर काफी जोर चल रहा था। बुधवार 1 सितंबर को सरकार द्वारा 19 आईएएस व एक एचसीएस का तबादला किया। इनमें एक नाम आयुष सिन्हा का भी शामिल रहा।

किसानों पर लाठियां भांजती हरियाणा पुलिस की टीम। -फाइल फोटो
वीडियो में क्या बोले एसडीएम पढ़िए
एसडीएम बोले, सिम्पल है, जो भी यहां से (बेरिकेट की तरफ इशारा करके) कोई नहीं जाना चाहिए। जो जाए उसका सिर फोड़ दो, मैं डयूटी मजिस्ट्रेट हूं। सीधे लठ मारना, कोई डाउट। मारोगे। जवाब में पुलिस वालों की आवाज आई-जी सर।
एसडीएम बोले, सीधे उठा-उठाकर मारने पीछे। कोई डाउट नहीं है। कोई डायरेक्शन की जरूरत नहीं है। क्लीयर है। ये नाका किसी भी हालत में लीक नहीं होने देंगे। हमारे पास पर्याप्त मात्रा में 100 की फोर्स पीछे है। कोई इश्यू नहीं है। ठीक है। हम पूरी रात नहीं सोए है। दो दिन से डयूटी कर रहे हैं। यहां से एक बंद नहीं जाना चाहिए। जो जाए तो उसका सिर फूटा होना चाहिए।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp