Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फिरोजाबाद26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डेंगू का कहर से हिला फिरोजाबाद
फिरोजाबाद जिले में डेंगू का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी 5 और बच्चों ने डेंगू से दम तोड़ दिया। इस तरह मरने वालों का आंकड़ा करीब 115 तक पहुंच गया है। वहीं शहर के मेडिकल कॉलेज में अभी भी 400 से अधिक बच्चे भर्ती हैं।
सैंपलिंग कराने में जुटा जिला प्रशासन
फिरोजाबाद में बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर लगातार जिला प्रशासन सैम्पलिंग कराने का काम कर रहा है। डेंगू की रैपिड जांच में शुक्रवार को 165 बच्चों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। शुक्रवार शाम तक 5 बच्चों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। इसमें नगला मवासी निवासी 2 वर्षीय यश पुत्र अनिल कुमार की मौत हो गई। परिवारी जनों के मुताबिक यश को 8 सितंबर को बुखार आया था और परिवारी जन आज अस्पताल ले जा रहे थे। तभी उसकी रास्ते में मौत हो गई।
आज 600 से अधिक बच्चों को किया गया डिस्चार्ज
वहीं एका क्षेत्र निवासी 10 वर्षीय वैष्णवी पुत्री अशोक कुमार की आगरा ले जाते समय मौत हुई है। नारखी थाना क्षेत्र के कपावली निवासी 18 वर्षीय अजय की डेंगू से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया कि अस्पताल में अभी भी 400 से अधिक बच्चे भर्ती हैं, जबकि तेजी से बच्चों की सेहत में सुधार भी हो रहा है और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा है। आज दिन भर में करीब 60 से अधिक बच्चों को डिस्चार्ज किया गया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp