Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद19 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में 24 घंटे के अंदर कोरोना का कोई मामला नहीं आया। जबकि एक मरीज स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गया। इस समय अस्पताल में एक भी कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है। अब जिले में रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। डीसी जितेन्द्र यादव के अनुसार इस समय सिर्फ होम आइसोलेशन पर जिले में 9 लोग है। एक्टिव केसों की भी संख्या केवल 9 है। अभी तक जिले में 1097992 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया। इनमें से 99837 लोग पाजिटिव पाए गए। जबकि 996215 लोग निगेटिव मिले। जबकि 1524 लोगों की अभी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले इस समय में आक्सीजन और वेंटिलेटर पर कोई मरीज नहीं है। जिले में सैंपल पाजिटिव रेट जीरो प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 व एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। जिले में कोरोना पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर पूरा जोर है। डीसी ने लोगों से आह्वान किया है कि अभी सावधानी बरतते रहें। कोशिश करें कि घर में ही रहे। जब तक बहुत जरूरी न हो तब तक बाहर न निकलें। बाहर निकलते समय भी फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp