Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जोधपुर5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बिलाड़ा प्रधान प्रगति कुमारी।
जिले की पंचायत समितियों के प्रधान के लिए आज चुनाव हुए। दो पंचायत समितियों में रालोपा के प्रधान बने है। बाप पंचायत समिति में मोहन कंवर प्रधान निर्वाचित हुई। वहीं सेखाला में एक वोट से रावलराम सुथार जीत गए है। उनके सामने भाजपा से कालूराम सुथार खड़े हुए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार रावलराम सुथार को 8 मत मिले वहीं भाजपा उम्मीदवार कालूराम सुथार के पक्ष में 7 मत पड़े।

केरू प्रधान अनुश्री पूनिया।
यहां प्रधान बनाने में धीरपुरा से चुनाव जीते निर्दलीय उम्मीदवार ओमकंवर करणसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इधर बालेसर से कांग्रेस पार्टी की पुष्पा कंवर इन्दा पांच मतों से विजयी रही। उन्होंने भाजपा से अनु कंवर को मात दी। ओसियां में भाजपा नेता शभुसिंह खेतासर की पत्नी बदन कंवर ने कांग्रेस के कानाराम सारण को हराया। आउ से कांग्रेस की आसी जीत गई है। तिंवरी में भाजपा की नीलम मेघवाल व चामू में आरएलपी की गुड्डी देवी जीती है। धवा पंचायत समिति के प्रथम प्रधान भाजपा के गोविन्द राम भील बने है। मंडोर से भाजपा के प्रधान सुरता सेंगवा, पीपाड़ सिटी में कांग्रेस की सोनिया जयंत चौधरी, बावड़ी में रालोपा की अनिता, भोपालगढ़ में कांग्रेस की शांति देवी, लूणी में कांग्रेस की वाटिका राजपुरोहित प्रधान बनी है।

ओसियां प्रधान मदनकंवर।
भाजपा के 7 प्रधान
केरू से अनुश्री पुनिया
धवा से गोविंदराम
तिंवरी से नीलम मेघवाल
ओसियां मदनकंवर
बाप से मौन कंवर
देचू से सिमराथराम
बिलाड़ा से प्रगति कुमारी
कांग्रेस के 12 प्रधान
घंटियाली से परमेश्वरी देवी (लॉटरी से जीती)
शेखाला से रावलराम सुथार
मंडोर से कानाराम चौधरी
लूणी से वाटिका राजपुरोहित
पीपाड़ से सोनिया
भोपालगढ़ से शांति जाखड़
लोहावत से गीता
आऊ से आशी
फलोदी से उमरदीन
बापिणी से बस्तीराम
शेरगढ़ से श्रवणसिंह
बालेसर से पुष्पा कंवर
रालोपा के यह 2 प्रधान
बावड़ी सेअनिता चौधरी
चौमू से गुड्डी
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp