Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
प्रतापगढ़एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतापगढ़ में राइस मिल मालिक के बेटे को हमलावरों ने मारी गोली।
प्रतापगढ़ में लालगंज कोतवाली क्षेत्र में राइस मिल संचालक के बेटे को बदमाशों ने गोली मार दी। वह मिल के बाहर बैठा था। तभी तीन नकाबपोश लोगों ने बाइक से आकर उस पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक गोली उसके पेट में जा लगी। दो बदमाश बाइक से भाग निकले। तीसरे को लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया। तो उसने पास खड़े लड़के के सिर पर तमंचा तानकर उसकी बाइक छीन ली। वह भी भाग निकला।
मजदूरों के साथ बाहर बैठा था
लालगंज कोतवाली के जलेसरगंज निवासी राम प्रसाद केसरवानी का बाजार में राइस मिल है। इस व्यवसाय में उसका बेटा मनीष केसरवानी भी हाथ बंटाता है। रविवार को मनीष राइस मिल का शटर खोलकर कुर्सी पर बैठा था उसके साथ मजदूर भी थे। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। जब तक मनीष कुछ समझ पाता बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया। गोली उसके पेट में लगी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।
एक हमलावर की हुई पिटाई
वारदात को अंजाम देने के बाद हड़बड़ी में बाइक से दो बदमाश फरार हो गए। तीसरे बदमाश को लोगों ने पकड़ लिया। पिटाई करने के दौरान बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। पास में ही खड़े बाइक सवार के सिर पर तमंचा तानकर बदमाश ने उसकी बाइक छीन ली। इसके बाद लोगाें को गोली मारने की धमकी देते हुए वह भी बाइक लेकर फरार हो गया। बदमाशों के भागने के बाद लोगों ने घायल मनीष को अस्पताल ले गए। मामले की जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग भी पहुंचे। पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे प्रयागराज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp