Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
नई दिल्ली4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने बेकार प्लास्टिक बोतलों और बेकार सीडी का इस्तेमाल कर खूबसूरत पेंटिंग बनायी है, जो क्षेत्र के लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बनी हुई है। यह क्षेत्र के सौन्दर्यीकरण के उद्देश्य से यमुना विहार क्षेत्र के एक ढलाव घर की दीवार को पेटिंग के द्वारा सौंदर्यीकृत किया है। पेंटिग्स के माध्यम से स्वच्छता संदेशों को उकेरा गया है। इन संदेशों में लोगों से कूड़ा कूड़ेदान में ही डालने, स्रोत पर ही कूड़े का पृथकीकरण करने और प्लास्टिक का इस्तेमाल ना करने की अपील की गई है।
लोगों में व्यवहारात्मक बदलाव लाने की यह एक सकारात्मक पहल है। इसके अलावा पुरानी बेकार प्लास्टिक की बोतलों का उपयोग करके दीवार पर वर्टिकल गार्डन का निर्माण किया गया है। स्थानीय पार्षद प्रमोद गुप्ता ने कहा कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम स्वच्छता के प्रति समर्पित है और क्षेत्र मे स्वच्छता स्थापित हो इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp