Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
चंडीगढ़2 घंटे पहलेलेखक: रवि अटवाल
- कॉपी लिंक
पुलिस के साथ हाथापाई के मामले में आम आदमी पार्टी के 10 नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस चलेगा।
पुलिस के साथ हाथापाई करने के मामले में आम आदमी पार्टी के 10 नेताओं के खिलाफ चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में केस चलेगा। यह केस सांसद भगवंत मान, सात विधायक और 2 अन्य नेताओं पर चलेगा। सांसद भगवंत मान के अलावा, विधायक हरपाल सिंह चीमा, मास्टर बलदेव सिंह, बलजिंदर कौर, मीत हेयर, अमन अरोड़ा, सरबजीत कौर माणुके, मंजीत सिंह और दो अन्य नेता नरिंदर सिंह शेरगिल व जयसिंह रोढी शामिल हैं।
इन सभी नेताओं के खिलाफ सेक्टर-3 थाना पुलिस ने चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अमनइंदर सिंह की कोर्ट में चार्जशीट दायर कर दी है। पुलिस ने इन नेताओं को जवाब देने के लिए नोटिस कर दिया है। मामले की सुनवाई 1 दिसंबर को होगी। इन सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 149, 332, 353 के तहत केस चलेगा।
महंगी बिजली के मुद्दे पर कर रहे थे प्रदर्शन
जनवरी 2020 को पंजाब में महंगी बिजली के मुद्दे पर ये नेता सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं के साथ सीएम आवास घेरने पहुंचे थे। पुलिस के साथ हाथापाई की जिसमें इंस्पेक्टर मलकीत सिंह, कांस्टेबल विनीत कुमार और महिला कांस्टेबल मनप्रीत कौर जख्मी हो गए थे। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मनप्रीत की शिकायत पर इन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। यह मामला 12 जनवरी 2020 का है। सैकड़ों कार्यकर्ता एमएलए हॉस्टल के बाहर इकट्ठा हुए और मुख्यमंत्री आवास तक जाने लगे।
पहले तो बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया और कहा कि अगर आप कोई मांग पत्र देना चाहते हैं तो 2-3 लोग पुलिस के साथ जाकर सौंप दें। लेकिन कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने भी कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें फेंकी। कई पुलिसकर्मी घायल भी हो गए। जिसके बाद पुलिस ने इन नेताओं को गिरफ्तार कर लिया। अब इन नेताओं के खिलाफ चार्जशीट फाइल हो गई है और अब इन्हें कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी पड़ेगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp