Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
मानसाएक दिन पहले
- कॉपी लिंक
हरियाणा के करनाल में शांतमय तरीके से धरना दे रहे किसानों पर पुलिस की ओर से किए गए अत्याचार के रोष को लेकर आप पार्टी की जिला इकाई की ओर से शहर के गुरुद्वारा चौक में हरियाणा की खट्टर सरकार का अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया। वहीं इस दौरान पार्टी ने करनाल प्रशासन को बर्खाशत करने की भी मांग की गई। आप के जिला महासचिव गुरप्रीत सिंह भुच्चर, हलका सरदूलगढ़ के इंचार्ज गुरप्रीत सिहं बणावाली और मानसा इंचार्ज डॉ. विजय सिंगला ने कहा कि किसानों पर हरियाणा में किए गए अत्याचार के लिए प्रधानमंत्री नरिंदर मोदी और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जिम्मेवार हैं,क्योंकि यह किसानों की आवाज सुनने के वजाए उनकी आवाज को तालिबानी तस्द्दद्द से दबाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के हुकमों पर हरियाणा पुलिस की और से किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के दौरान एक किसान की मौत होने के अलावा 10 से अधिक किसान जख्मी हो गए। उन्होंने कहा कि किसानी संघर्ष के दौरान शहीदी डालने वाले किसानों,मजदूरों का नाम सुनहरी अक्षरों में लिखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज करने का हुकम देने वाले एसडीएम और पुलिस अधिकारियों को नौकरी से बर्खास्त कर उनके खिलाफ कत्ल का मुकदमा दर्ज किया जाए ता क आगे से कोई भी अधिकारी और कर्मचारी अपने आका को खुश करने के लिए आम नागरिकों पर जुलम करने से पहले गंभीरता से सोचे। उन्होंने कहा कि अत्याचार के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर देश के अन्नदाता से जनतक रूप में माफी मांगे। इस मौके पर आप के जिला यूथ विंग प्रधान हरजीत सिंह दंदीवाल,शिंगारा खान जवाहरके, जसपाल सिंह दातेवास, सुखविंदर खोखर, वीना अग्रवाल, परमजीत कौर, शरनजीत कौर, एडवोकेट कमल गोयल, राजेश पिंका, मास्टर वरिंदर सोनी, सिकंदर भीखी, बीरवल सिंह, गुरप्रीत सिहं जटाणा, रमन जवाहरके, चरनजीत किशनगढ़, हरजिंदर दयालपूरा, जगदीश ठेकेदार, दर्शन सिंह रलला, रेशम रल्ला, मास्टर जगदीश सिंह, जसकरन सिंह घरांगणा, नाजर सिंह घुदूवाला, मेजर सिंह भलाईके, अमरीक सिंह घरांगणा, सुखदेव आहलुपूर, मनप्रीत सिंह चोटिया, गुरदीप सिंह भलाई के मौजूद थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp