Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Panipat
- Grandmother Had Taken Her Grandson After Getting Injection Due To Fever, Blue Foci Fell After Swelling At The Injection Site, After Death, A Case Was Registered Against The Accused Doctor
पानीपत7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
रोबिन का फाइल फोटो।
हरियाणा के पानीपत में बुखार का इंजेक्शन लगवाने के बाद एक 4 साल के मासूम की मौत हो गई। मासूम को जिस जगह इंजेक्शन लगा था वहां नीले निशान पड़ने के साथ सूजन हुई। दादी अपने पोते को लेकर फिर से डॉक्टर के पास गई तो डॉक्टर ने सही दवाई देने और बच्चे के जल्द ठीक होने का भरोसा देकर उन्हें वापस घर भेज दिया। शनिवार सुबह मासूम की मौत हो गई। पिता की शिकायत पर समालखा थाना पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पानीपत के समालखा कस्बे के गांव चुलकाना निवासी प्रवीण ने बताया कि शुक्रवार को उनकी पत्नी रानी अपने मायके गई हुई थी। इसी बीच उनके छोटे बेटे 4 वर्षीय रोबिन को बुखार की शिकायत हुई। इसपर उनकी मां दर्शना बेटे को चुलकाना रोड स्थित डॉ. रमेश शर्मा के पास ले गई।
डॉक्टर ने उनके बेटे को इंजेक्शन लगा दिया। शाम तक बेटा ठीक रहा, लेकिन शनिवार सुबह फिर से बुखार की शिकायत हुई। इस पर मां दर्शना फिर से पेाते को डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने फिर से बेटे को इंजेक्शन देने की बात कही तो मां ने मना कर दिया। क्योंकि डॉक्टर ने जिस जगह पहला टीका लगाया था, वहां से सूजन हो रही थी। डॉक्टर ने सूजन की जगह टेप लगाकर उन्हें घर भेज दिया। शनिवार शाम तक बेटे ने दम तोड़ दिया। प्रवीण ने बताया कि उन्हें एक बड़ा बेटा 5 वर्षीय तनिष है। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp