Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Haryana
- Husband Burnt Alive By Sprinkling Oil On Wife, Husband Sentenced To Life Imprisonment, Three Children Became Destitute
हिसार2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
एक व्यक्ति की शराब के लत के कारण हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। शराब के कारण घर में पैदा हुई कलह से पति ने पत्नी पर तेल छिड़ककर आग लगा दी जिससे पत्नी की मौत हो गई। पत्नी की हत्या केस में पति को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा दे दी। नशे की लत के कारण तीन बच्चे बेसहारा हो गए हैं।
मामला बास एरिया के मोहला गांव का वर्ष 2017 का है। 22 नवंबर 2017 को मोहला वासी 35 वर्षीय तेजा सिंह ने तेल छिड़ककर अपनी पत्नी अनिता को आग लगा दी जिससे उसकी मौत हो गई। पब्लिक प्रोसिक्यूटर अमित मेहता ने बताया कि एडीजे रेनु राणा की कोर्ट ने इस केस पर सुनवाई करते हुए दोषी तेजा सिंह को कठोर उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी पर दस हजार रुपए का जुर्माना लगाया है, जो नहीं चुकाने पर दो माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। सजा सुनाने से पहले दोषी तेजा सिंह ने अपने 3 बच्चों की दुहाई देकर कोर्ट से नरमी बरतने की अपील की लेकिन कोर्ट ने उसे दरकिनार कर दिया।
पुलिस को दिए ब्यान में अनिता ने बताया था कि उसके तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के व एक लड़की है। तीनों बच्चों की उम्र 12, 10 व छह साल है। उसका पति तेजा सिंह को शराब की लत है और वह रोज शराब पीकर ही घर आता है। इसी बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता है। घटना के दिन 22 नवंबर को जब उसका पति तेजा सिंह शराब पीकर घर आया तो उसने उसको टोक दिया। इतनी सी बात से गुस्सा होकर तेजा सिंह घर में रखे तेल के ड्रम में से डीजल तेल निकाल उस पर उढेल दिया। जैसे ही अनिता वहां से जाने लगी तो तेजा ने उसको माचिस से आग लगा दी। गंभीर हालत में झुलसी अनिता को रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया, जहां पर 28 नवंबर को उसकी मौत हो गई।
मौत से पहले अनिता ने इस बारे में पूरी घटना के बारे में पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया था। तब पुलिस ने आरोपी तेजा सिंह के खिलाफ 307 के तहत केस दर्ज किया था और मौत के बाद इसे हत्या केस में बदल दिया गया था। पुलिस पूछताछ में तेजा सिंह ने भी अपना गुनाह कुबूल करते हुए कहा था कि उसने शराब के नशे में पत्नी अनिता पर तेल छिड़ककर आग लगाई थी। सजा के बाद तेजा सिंह को हिसार जेल भेज दिया गया।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp