Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- On The 5th Day In Punjab, Government Buses Will Jam, Contract Employees Will Go To Siswan Farm House And Siege The CM, Due To The Notice To Return To Work, The Conflict With The Government Increases.
जालंधर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालंधर के बस स्टैंड में खड़ी प्राइवेट बसें।
पंजाब में 5वें दिन भी सरकारी बसों का चक्काजाम रहेगा। पनबस, पंजाब रोडवेज व पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी अभी भी हड़ताल पर डटे हुए हैं। शुक्रवार को सभी कर्मचारी मोहाली के लिए रवाना हो गए हैं। जहां वो सिसवां फार्म हाउस में CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का घेराव करेंगे। वहीं, कैप्टन के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से बातचीत फेल होने के बाद कर्मचारियों व सरकार से टकराव बढ़ गया है। सरकार ने उनके खिलाफ सख्ती करनी शुरू करते हुए काम पर लौटने के नोटिस भेज दिए हैं।
सरकार का नोटिस: काम पर लौटो वर्ना बर्खास्त, यूनियन बोली: डरेंगे नहीं
सरकार ने हड़ताली कर्मचारियों को काम पर लौटने का नोटिस दे दिया है। सरकार ने सभी कर्मचारियों के घर के पते पर यह नोटिस भेजे हैं। जिसमें उन्हें तत्काल काम पर लौटने के लिए कहा गया है। उन्हें कहा गया है कि कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें हड़ताल का अधिकार नहीं है। अगर वो काम पर न लौटे तो उनका कांट्रैक्ट खत्म कर नौकरी से छुट्टी कर दी जाएगी। यूनियन के पंजाब प्रधान रेशम सिंह ने कहा कि हमें नोटिस मिले हैं लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। सरकार हमारी बात सुनने के बजाय कर्मचारियों के दमन की नीति अपना रही है।

सरकार व कर्मचारियों में शर्त की वजह से बातचीत फेल
कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों ने जब मंगलवार को CM के घेराव की घोषणा की तो सरकार ने यूनियन को बातचीत का न्यौता दे दिया। चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री के चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार के साथ बैठक हुई। यूनियन ने बैठक के बाद कहा कि उनके आगे शर्त रखी गई कि वो हड़ताल खत्म कर काम पर लौटें, तभी उनकी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मुलाकात कराई जाएगी। जिससे यूनियन बिफर गई और सरकार व कर्मचारियों की बातचीत फेल हो गई।
8 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, 2 हजार बसों के पहिए थमे
पंजाब रोडवेज, पनबस कॉन्ट्रैक्ट वर्कर यूनियन के बैनर तले पंजाब में करीब 8 हजार कर्मचारी 5 दिन से हड़ताल पर हैं। जिसकी वजह से पंजाब के करीब 28 डिपो में 2 हजार बसों के पहिए थमे हुए हैं। सरकारी बसें बंद होने से एक तरफ सवारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं, महिलाओं को भी पंजाब सरकार की मुफ्त बस स्कीम का लाभ नहीं मिल रहा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp