Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Not More Than 2 Thousand Buses Will Run; Contract Employees Will Gherao CM At Siswan Farm House, Private Buses Will Continue To Run From Bus Stand
जालंधर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जालंधर बस स्टैंड के भीतर से सवारियों को लेकर निकलती प्राइवेट बसें।
पंजाब में सरकारी बसों का चक्काजाम दूसरे दिन भी जारी रहेगा। इस दौरान 2 हजार से ज्यादा बसें पंजाब रोडवेज के 18 व पीआरटीसी के 9 डिपो में खड़ी रहेंगी। जालंधर में सभी सरकारी बसें वर्कशॉप के भीतर लगा दी गई हैं। कोई बस बाहर न निकल सके, इसके लिए मेन गेट को बस खड़ी कर बंद कर दिया गया है। पीआरटीसी, पंजाब रोडवेज व पनबस के करीब 8 हजार कर्मचारी आज सिसवां फार्म हाउस जाकर CM कैप्टन अमरिंदर सिंह का घेराव करेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती, चक्काजाम जारी रहेगा।
हालांकि बस से यात्रा करने वाली सवारियों के लिए राहत की खबर यह है कि प्राइवेट बसों की आवाजाही जारी रहेगी। यह बसें बस स्टैंड के भीतर से ही चलेंगी। हड़ताली कर्मचारियों ने बस स्टैंड को बंद नहीं किया है। जो लोग बस से जाना चाहते हैं, वो बस स्टैंड के भीतर से ही प्राइवेट बस में बैठ सकते हैं। सरकारी ड्राइवर व कंडक्टर के जरिए चुनिंदा सरकारी बसों को भी चलाया जा रहा है।

बस स्टैंड जालंधर में सरकारी बस की तलाश में भटकती सवारियां।
कांट्रेक्ट वाले कर्मचारी पक्के कर 10 हजार बसों का नया फ्लीट लाए सरकार
कांट्रेक्ट कर्मचारियों का कहना है कि वह कई वर्षों से कांट्रेक्ट पर काम कर रहे हैं। हर बार उन्हें पक्का करने का वादा कर नई सरकार आती है। फिर 5 साल इसी तरह गुजर जाते हैं। इसलिए सरकार सभी कांट्रेक्ट वाले कर्मचारियों को पक्का करे। वहीं, सरकार ने महिलाओं के लिए मुफ्त बस सफर की सुविधा शुरु कर दी लेकिन बसें ही पर्याप्त नहीं हैं। तुरंत 10 हजार बसों का नया फ्लीट लाया जाए। सरकारी बसें कम होने की वजह से ही प्राइवेट ट्रांसपोर्ट माफिया बढ़ रहा है। वहीं, छिटपुट आरोपों के बाद बर्खास्त किए कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नौकरी पर बहाल किया जाए।

यूनियन प्रधान गुरप्रीत सिंह।
यूनियन प्रधान बोले : हमारे साथ धोखा हुआ, लोगों की असुविधा के लिए सरकार जिम्मेदार
जालंधर में बस कर्मचारियों के कांट्रेक्ट वर्कर यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि सरकार ने हमारे साथ धोखा किया। अफसरों से लेकर ट्रांसपोर्ट मंत्री रजिया सुल्ताना से मिल चुके लेकिन मांगें नहीं मानी जा रहीं। मजबूर होकर हमें चक्काजाम करना पड़ा। इससे लोगों को हो रही परेशानी के लिए हम माफी मांगते हैं लेकिन इसकी जिम्मेदार सरकार है। पंजाब सरकार किसी भी वक्त हमारी मांगें मानकर लोगों को राहत दे सकती है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp