Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- State Level Rally Of Punjab Employees Organized In Chandigarh On Saturday, UT Employees Will Also Participate In It
चंडीगढ़14 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर में कल पंजाब भर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक रैली करने वाले है,इसमें यूटी कर्मचारी भी हिस्सा लेंगे। डेमो फोटो
पंजाब के कर्मचारियों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शनिवार को एक बड़ी राज्यस्तरीय रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पूरे पंजाब के विभिन्न विभागों के कर्मचारी पहुंचने वाले है। रैली का आयोजन शहर की सेक्टर-25 के रैली ग्राउंड में किया गया है। इसी रैली में चंडीगढ़ के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारी भी शामिल होंगे और अपनी मांगों को सरकार के सामने रखेंगे।
रैली में यूटी कर्मचारियों के शामिल होने का यह फैसला फेडरेशन ऑफ यूटी इम्पलाइज एंड वर्कर्स चंडीगढ़ के प्रधान रघबीरचंद, महासचिव गोपाल दत्त जोशी, वरिष्ठ उप प्रधान राजेन्द्र कटोच, ध्यान सिंह, हरकेश चन्द ने लिया है।
चंडीगढ़ के विभिन्न विभागों में तैनात कर्मचारियों पर भी पंजाब वेज बोर्ड लागू है। पंजाब वेतन आयोज की त्रुटिपूर्ण रिपोर्ट को ठीक करके लागू करवाने, मंहगाई भत्ता शीघ्र जारी करने, कॉन्ट्रेक्ट, आउटसोर्स कर्मचारियों को रेगुलर करने की करने की नीति तय करने के लिए की 11 सितंबर की रैली की जा रही है। इसमें में यूटी कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होने की अपील की है, ताकि सरकार के खिलाफ पुरजोर ढंग से आवाज बुलंद की जा सके।
रैली में आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए पुलिस की ओर से भी इंतजाम किए जा रहे है और रैली ग्राउंड के पास कल सुबह पुलिस के जवानों को लगाया जाएगा। रैली में आए लोगों की ओर से अगर किसी सड़क को जाम करने की कोई कार्रवाई की गई तो इससे निपटने के लिए पुलिस की ओर से व्यवस्था की जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp