Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
भीलवाड़ाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
महिला आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और युवक के बीच हुई मारपीट।
भीलवाड़ा के जहाजपुर क्षेत्र के बरोदा गांव में महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पीटने का मामला सामने आया है। घटना के वक्त मौके पर महिला समेत 4 लोग मौजूद थे। चारो शराब पीने के बाद नशे की हालत में झगड़ते नजर आए। शराब के नशे में पहले दो युवक आपस में उलझे। उसके बाद नशे की हालत में एक युवक ने आंगनवाड़ी महिला कार्यकर्ता से मारपीट की। मौके पर मौजूद 2 युवकों ने बीच बचाव की कोशिश की। रास्ते से गुजर रहे लोगों ने इन सभी शराबियों का वीडियो बना लिया। शनिवार को मामला सामने आया।
इस झगड़े के संबंध में शकरगढ़ थाने में किसी भी प्रकार की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई गई है। लेकिन, एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने खुलेआम शराब पीकर युवकों के साथ इस तरह से उत्पाद मचाने का वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश नजर आ रहा है। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है।
शुक्रवार को बरोदा गांव में स्थित भेरूजी के स्थान के पास काबरी गांव में कार्यरत महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और उसके साथ तीन युवक जंगल में शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद नशे की हालत में इसी बात पर इनमें विवाद हो गया। देखते ही देखते पहले दो युवक आपस में मारपीट करने लगे और महिला कार्यकर्ता उनका बीच बचाव कर रही थी। इसके बाद नशे की हालत में एक युवक ने महिला कार्यकर्ता के साथ मारपीट शुरू कर दी।
युवकों ने महिला को घसीटा
युवक ने महिला के बाल को पकड़कर उसे घसीटा और पीटा। पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने इनका वीडियो बना लिया। महिला और यह युवक आदतन शराबी है। जो शराब के नशे में इसी प्रकार से उलझते रहते हैं। इस कारण से ग्रामीणों ने भी इनका बीच बचाव नहीं किया। महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ ग्रामीणों ने कई बार नशे की हालत में आंगनबाड़ी में आने की शिकायत भी कर रखी है। लेकिन, अधिकारियों ने भी कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। अब नशे की हालत में विवाद का यह वीडियो वायरल होने के बाद आस-पास के गांव में भी इन शराबियों को लेकर चर्चा बनी हुई है।
शकरगढ़ थाना प्रभारी छोटूलाल रैगर ने बताया कि इस सम्बंध में किसी भी पक्ष को ओर से कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। मारपीट का वीडियो सामने आया है। इस सम्बंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
क्रेडिट – अखिलेश पारिक, खजूरी
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp