Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Aam Aadmi Party’s Executive Was Dissolved On The Instructions Of The High Command, The Party Started Getting Its People Fit.
चंडीगढ़10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
शहर में आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने का काम चल रहा है। डेमो फोटो
शहर की आम आदमी पार्टी की कार्यकारिणी को हाईकमान के निर्देश पर भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी में नेताओं की ओर से अपने लोगों को शामिल करवाने के लिए गतिविधियां तेज हो गई है। कांग्रेस पार्टी छोड़ कर आप में शामिल हुए प्रदीप छाबड़ा सहित अन्य नेताओं की ओर से अपने लोगों को पार्टी के अहम पदों पर फिट करने के लिए काम शुरू हो गया है। शहर में होने वाले नगर निगम चुनावों को देखते हुए पार्टी को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है।
पार्टी में इस समय छाबड़ा को चंडीगढ़ का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। शहर में दिसंबर महीने में नगर निगम के अहम चुनाव होने वाले है। इन चुनावों को लेकर पार्टी की ओर से दिल्ली की केजरीवाल सरकार की तर्ज पर लोगों को सुविधाऐं देने के लिए कहा जा रहा है। पार्टी की ओर से नई कार्यकारिणी में अच्छे और ज्यादा प्रभाव वाले लोगों को जगह दी जा सकती है।
कांग्रेस के पूर्व प्रधान और पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने अपने कई साथियों को आप में शामिल करवाया है, जो पहले कांग्रेस पार्टी में महत्वपूर्ण पदों पर थे। इस समय पार्टी के सभी नेताओं को अपने अपने एरिया में कार्यक्रम करने की जिम्मेदारी दी गई है। छाबड़ा बेशक आप में शामिल हो गए हैं लेकिन उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी को निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें दिलवाने के साथ साथ कांग्रेस को टक्कर देना भी रहेगी।
आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में लोगों के बीच जाकर दिल्ली की केजरीवाल सरकार वाली सुविधाओं को देने के लिए कहा जा रहा है। शहर में रोजाना कोई न कोई कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों के बीच आप के नेता पहुंच रहे है। नगर निगम चुनावों को देखते हुए नए लोगों को पार्टी में शामिल करवाने का काम चल रहा है।
आप नेताओं की ओर से लोगों को दिल्ली में आम आदमी पार्टी जिस तरह से जनहित के कार्य कर रही है उसी तरह के कार्य शहर में करवाने को लेकर कहा जा रहा है। पार्टी की ओर से पिछले दिनों नगर निगम कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया गया था जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने भाजपा शासित नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की थी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp