Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अमृतसर3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
डिप्टी कमिश्नर की तरफ से जिले में 1 अक्टूबर से शुरू हाने वाली धान की खरीद सबंधी अधिकारियों काे सख्त हिदायतें जारी की हैं। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि इस बार जिले में प्रदेश से बाहर से धान की एक बाेरी भी नहीं आनी चाहिए। बोगस परचेज काे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक अक्टूबर से शुरू बोगस वाली परचेज 5 नवंबर तक चलेगी। इस दाैरान मंडियों में किसानों काे किसी भी तरह की मुश्किल नहीं आनी चाहिए। उन्होंने किसानों काे अपील करते हुए मंडी में धान काे सुखा कर लाएं। अगर काेई किसान हरा धान मंडी में लेकर आता है ताे उसे इसकी इजाजत नहीं दी जा सकती। परचेज एजेंसियों के अधिकारियों काे
धान की लिफ्टिंग साथ-साथ करवाने काे कहा। डीसी के मुताबिक इस बार धान की एमएसपी 1960 रुपए निश्चित की गई है, धान की परचेज के लिए जिले में 57 पक्की व 39 अस्थाई मंडियां बनाई गई हैं। इस सीजन के दाैरान 5 लाख मीट्रिक टन धान मंडियों में आने की संभावना है। डीसी ने कहा कि धान के सीजन दाैरान जिला प्रबंधकीय काॅम्प्लेक्स व जिला खुराक व सप्लाई विभाग में कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। यह कंट्रोल रूम किसानों की सुविधा के लिए बनाए जाएंगे ताकि उन्हें काेई समस्या ना आए। जिला फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के अधिकारी रिषी राज मेहरा ने बताया कि इस बार पनग्रेन की तरफ से 34 प्रतिशत, मार्कफेड की तरफ से 26 प्रतिशत, वेयरहाउस की तरफ से 13 प्रतिशत और एफसीआई की तरफ से 5 फीसदी धान परचेज का टारगेट है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp