Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Delhi ncr
- 500 Million More Vaccines By Diwali, One Dose Possible For 100% Of Adults; By The End Of This Month, Two More Vaccines Can Get 30 Million Vaccines.
नई दिल्ली31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मंगलवार को देश 70 करोड़ टीके पूरे हो गए, इनमें से 10 करोड़ पिछले सिर्फ 14 दिन में लगे हैं।
देश में त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। मंगलवार को 70 करोड़ टीके पूरे हुए। इनमें से 10 करोड़ पिछले सिर्फ 14 दिन में लगे। खास बात यह है कि दिवाली तक देश में 50 करोड़ टीके और बनेंगे। 5 करोड़ टीके राज्यों के पास बचे हुए हैं। यानी दिवाली तक 55 करोड़ टीके उपलब्ध होंगे। इनमें से 40 करोड़ टीके अगर नए लोगों को लगे तो देश की 100% वयस्क आबादी सिंगल डोज से कवर हो सकती है।
क्योंकि, अब तक 54 करोड़ लोगों को सिंगल डोज लग चुकी है। आधार डेटा के मुताबिक, देश में 18 साल से ज्यादा उम्र की आबादी 94 करोड़ है। यानी, अभी 40 करोड़ लोग बचे हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने बताया सितंबर-अक्टूबर में करीब 50 करोड़ टीके उपलब्ध होंगे। इनमें 40 करोड़ कोविशील्ड, 7 करोड़ कोवैक्सीन, 2 करोड़ जॉनसन एंड जॉनसन और करीब 1 करोड़ जायकोव-डी होंगे।
अभी तक उपलब्ध दुनियाभर की स्टडी रिपोर्ट्स बताती हैं कि सिंगल डोज लगने से संक्रमण की आशंका घटती है। संक्रमण हो भी जाए तो अस्पताल की नौबत कम ही पड़ती है। इसलिए कोरोना से लड़ाई में सिंगल डोज भी बेहद अहम है।

तो रोजाना औसतन 1.02 करोड़ टीके लगाने होंगे
देश में पिछले 14 दिन में रोज लगने वाले टीकों का औसत 71 लाख से थोड़ा अधिक रहा। इसी रफ्तार से चलेंगे तो इस साल के अंत तक 94 करोड़ वयस्क आबादी को दोनों डोज नहीं लग पाएंगी। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब रोज औसतन 1.02 करोड़ टीके लगाने होंगे, जो अगले दो महीने तक संभव नहीं है। क्योंकि सितंबर-अक्टूबर में देश में कुल 50 करोड़ टीके उपलब्ध होंगे। केंद्र सरकार का मानना है कि नवंबर-दिसंबर में देश में टीकों का उत्पादन दोगुना हो जाएगा। ऐसा हुआ तो दिसंबर तक लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
अलर्ट: मुंबई में रोज मिलने वाले मरीज दोगुने हुए
मुंबई में रोज मिलने वाले मरीज चार हफ्ते से बढ़ रहे हैं। 15 अगस्त तक रोज 250 मरीज मिल रहे थे, बीते सोमवार को 495 मिले। इससे पहले मुंबई में यह ट्रेंड मार्च में दिखा था। उसके बाद दूसरी लहर आई थी। मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि तीसरी लहर आ चुकी है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि तीसरी लहर नहीं आई है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp