Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
चंडीगढ़21 मिनट पहलेलेखक: मनाेज अपरेजा
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो
अगर अपने व्हीकल पर चंडीगढ़ से बाहर जा रहे हैं, ताे शहर के बॉर्डर से ही उस शहर के माैसम का हाल आपकाे पता चल जाएगा। स्मार्ट सिटी प्राेजेक्ट के तहत शहर में लग रही स्मार्ट स्क्रीन पर माैसम विभाग इस तरह की जानकारी मुहैया करवाएगा। माैसम विभाग के डायरेक्टर मनमाेहन सिंह ने बताया कि इस संबंध में माैसम विभाग ने स्मार्ट सिटी लिमिटेड काे प्रपाेजल बनाकर भेजा है।
चंडीगढ़-अंबाला-दिल्ली-पटियाला-जीरकपुर बॉर्डर पर यह स्क्रीन लगेगी। यहां पर एक स्क्रीन पर चंडीगढ़ से 50 किलाेमीटर आगे अंबाला, इसके अलावा 200 किलाेेमीटर आगे दिल्ली तक अगले तीन घंटे कैसा माैसम रहने वाला है, इसकी जानकारी मिलेगी। इसमें बारिश, तापमान और तेज हवा संबंधी जानकारी हाेगी। पंचकूला बॉर्डर से मिलेगी कालका-शिमला के मौसम की जानकारी: एक स्मार्ट स्क्रीन पंचकूला बॉर्डर पर भी लगाई जाएगी। इस स्क्रीन पर कालका के अलावा शिमला के माैसम का हाल भी पता चल जाएगा। शिमला का माैसम अगले तीन दिन कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी इस स्क्रीन पर मिल जाएगी।
माेहाली बॉर्डर-पटियाला, आसपास की भी जानकारी
माेहाली बॉर्डर पर माेहाली और आसपास के इलाके के अलावा पटियाला के माैसम की जानकारी भी इसी स्क्रीन पर मिल जाएगी। स्मार्ट सिटी के तहत इस प्राेजेक्ट काे लागू किया जाएगा। स्क्रीन पर डिस्प्ले हाेने वाले इस फीचर की खास बात यह हाेगी कि इस पर रियल टाइम वेदर अपडेट मिलेगा। हालांकि मोबाइल पर भी यह जानकारी मिल जाती है, लेकिन कई बार मोबाइल की जानकारी सटीक नहीं बैठती। मौैसम विभाग पटियाला में लगे राडार से यह जानकारी लेकर इन स्क्रीन्स पर डिस्प्ले करने की प्लानिंग कर रहा है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp