Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur
- Choreographer Rape Case In Jaipur Accused Arrested By Nahargarh Police, Beaten Up By Pressurizing Her To Have A Child If She Got Pregnant
जयपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जयपुर में एक युवती से दुष्कर्म कर प्रताड़ित करने वाले आरोपी फोटोग्राफर को नाहरगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है
राजधानी जयपुर में एक युवती से दुष्कर्म के बाद बच्चे को जन्म देने का दबाव बनाकर बुरी तरह मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोरियोग्राफी पेशे से जुड़ी 25 वर्षीया पीड़िता की शिकायत पर नाहरगढ़ थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। डीसीपी (नार्थ) परिस देशमुख ने बताया कि आरोपी विजय खींची उर्फ वीर (21) तेजाजी की बगीची, उनियारों का रास्ता चांदपोल में रहता है। वह शादी समारोह व अन्य इवेंट्स में फोटोग्राफी का काम करता है।
छह महीने पहले एक शादी में हुई थी मुलाकात, फोटो खींचकर एलबम के बहाने नजदीकी बढ़ाई
करीब छह महीने पहले उसकी मुलाकात कोरियोग्राफी व इवेंट मैनेजमेंट के व्यवसाय से जुड़ी एक लड़की से हुई थी। तब विजय ने उसके फोटो खींचे। दोनों की मुलाकात बातचीत में बदली। तब विजय ने पीड़िता के मोबाइल नंबर भी ले लिए। आरोप है कि विजय ने पीड़िता को उसके फोटो का एलबम बनाकर दिया था। इस एलबम को अच्छे से तैयार करने का बहाना बनाकर लौटाने को कहा।
विजय ने 15 जुलाई को युवती को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया। करीब डेढ़ महीने बाद युवती को गर्भवती होने का पता चला तो उसने विजय को बताया। इस पर विजय ने शादी करने का विश्वास दिलाते हुए बच्चे को जन्म देने के लिए कहा। लेकिन युवती ने इंकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच अनबन हुई। बदनामी के डर से युवती चुपचाप सहती रही। उसने अपनी सहेली को आपबीती बताई।
पांच दिन पहले दोबारा घर बुलाकर दुष्कर्म, मारपीट की तब सहेली ने दी पुलिस को सूचना
नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विजय ने 4 सितंबर को युवती को घर बुलाकर जमकर मारपीट की। इससे पहले दोबारा दुष्कर्म किया। तब पीड़िता ने किसी तरह अपनी सहेली को सूचना दी। तब सहेली ने नाहरगढ़ थाने में सहेली को बंधक बनाकर मारपीट करने की जानकारी दी।
मामले में पुलिस ने विजय और उसके भाई को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। उनको जेल भेज दिया। 5 सितंबर को पीड़िता ने नाहरगढ़ थाने में दुष्कर्म, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया। इसके बाद नाहरगढ़ थानाप्रभारी मुकेश कुमार ने अनुसंधान शुरु कर कार्रवाई की।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp