Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को एक बार फिर नगर निगम और वन विभाग की संयुक्त टीम ने तोड़फोड़ की बड़ी कार्रवाई की। अरावली वन क्षेत्र में गुरुकुल डेरा के पास नगर निगम की करीब 8 एकड़ जमीन पर बसी महालक्ष्मी कॉलोनी में बने चार सौ से अधिक मकानों को जमीदोंज कर दिया। तोड़फोड़ के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जानकारों की मानें तो ये कॉलोनी करीब 30 साल पहले बसी। इसमें अधिकांश मकान कच्चे थे।
निगम अधिकारियों के मुताबिक शनिवार को छुट्टी के दिन नगर निगम और वन विभाग के अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ महालक्ष्मी कॉलोनी पहुंचे। सुबह साढ़े दस बजे छह जेसीबी और एक पोकलेन मशीन लगाकर मकान तोड़ने शुरू कर दिए। निगम की ये कार्रवाई करीब दो बजेे तक चली। तोड़फोड़ दस्ते ने यहां बने सभी करीब चार सौ मकान तोड़ दिए। तोड़फोड़ ब्रांच के एसडीओ जीतराम ने बताया कि नगर निगम ने अपनी करीब आठ एकड़ जमीन खाली करा ली है। उन्होंने बताया कि 80 के दशक में जब पहाड़ों पर माइनिंग हुआ करती थी तभी यहां मजूदर आकर बस गए थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इसे खाली करा लिया गया है। अब तोड़फोड़ की कार्रवाई छह सितंबर को होने वाली सुनवाई के अनुसार की जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp