Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अमृतसर44 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बादलों के साथ-साथ फुहार ने मौसम को सुहावना बना रखा है।
तीन दिन से हो रही बारिश रविवार भी जारी रही। लेकिन रविवार को सुबह से ही फुहार लगी हुई है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूरा दिन मौसम सुहावना रहने वाला है। तीन दिनों में शहर में 192.2 MM बारिश हो चुकी है। अभी 12 दिन ही हुए हैं और पिछले दो साल का रिकार्ड टूट चुका है। अगर आने वाले दिनों में भी बारिश ने जोर पकड़ा तो कई सालों के रिकार्ड टूट सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार महिने के पहले सात दिनों में 25.8 MM बारिश दर्ज की गई थी। लेकिन बीते तीन दिनों से शहर में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार हुई बारिश ने तो पूरे शहर को पानी से लबालब भर दिया था। इन तीन दिनों में शहर में 192.2 MM बारिश दर्ज हुई है। वहीं अकेले शुक्रवार 151.2 एमएम बारिश रिकार्ड हुई थी। पिछले दस सालों की बात करें तो एक दिन में इतनी अधिक बारिश 2018 के बाद ही हुई है। 24 सितंबर 2018 को 203.1 MM बारिश दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं पिछले दस सालों में पूरे सितंबर महीने में मात्र दो बार ही 218 MM बारिश दर्ज हुई है। 2018 में सितंबर महीने में 308.7 MM और 2014 में 414.6 MM बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश का अनुमान है। अगर ऐसा रहा तो पिछले कई सालों के रिकार्ड इस साल का सितंबर तोड़ सकता है।
23.3 डिग्री तापमान दर्ज
रविवार दिन का न्यूनतम तापमान 23.3 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से हो रही फुहार के कारण आज भी दिन सुहावना बना हुआ है। दोपहर 11.30 बजे दिन का तापमान 25 डिग्री के करीब दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार आज मौसम सुहावना बना रह सकता है। जिसके चलते दिन का अधिकतम तापमान 29 डिग्री से अधिक नहीं जाएगा। इतना ही नहीं आने वाले दिनों में आसमान साफ हो सकता है, लेकिन बीच-बीच में पॉकेट रेन होती रहेगी। लेकिन तापमान भी बढ़ता रहेगा। इसके बाद 16 सितंबर को एक बार फिर अच्छी बारिश होने का अनुमान है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp