Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
लुधियानाएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
मोगा में प्रदर्शकारियों को खदेड़ते पुलिस के जवान।
शिरोमणी अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर बादल की मोगा रैली में उस समय हंगामा हो गया, जब किसानों की पुलिस के साथ हुई बहस खूनी झड़प में बदल गई। किसान रैली में जाने की जिद्द पर अड़े थे और पुलिस उन्हें बैरीकेडिंग कर रोक रही थी। इसी धक्का-मुक्की में माहौल गरमा गया और किसानों से पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। हालात काबू में करने के लिए पुलिस के जवान भी प्रदर्शकारियों पर वाटर कैनन, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज का इस्तेमाल करते दिखे। इस घटना में 6 के करीब लोग घायल हो गए और कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हुई हैं। तस्वीरों में देखें कैसे एक विरोध-प्रदर्शन खूनी जंग में तब्दील हो गयाः-

मोगा में सुखबीर की रैली के बाहर पत्थरबाजी करते लोग।
पुलिस ने जब वाटर कैनन का इस्तेमाल किया तो किसानों ने पुलिस पर भी पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। इस पर पुलिस को हल्के लाठी बल का इस्तेमाल करना पड़ा है। इस बीच दर्जन भर गाडियां टूटने के साथ ही आधा दर्जन किसान और पुलिस मुलाजिम घायल हुए हैं।

पत्थरबाजी में क्षतिग्रस्त पुलिस की गाड़ी।
सुखबीर की मोगा रैली में जमकर चले ईंट-पत्थर:किसानों और पुलिस के बीच हुई तीखी झड़प, 6 लोग घायल; अकाली दल और बसपा की दर्जन भर गाड़ियां क्षतिग्रस्त

रैली स्थल के बाहर क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियां।

पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंकती महिला।

मोगा में पत्थरबाजी करते प्रदर्शकारी।

पत्थरबाजी में कुछ पुलिस मुलाजिम चोटिल हो गए।

इस घटना में कई पुलिसकर्मियों और किसानों का खून बहा।

प्रदर्शकारियों पर पत्थर बरसाती पुलिस।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp