Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जोधपुर27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक फोटो।
शहर के पुरी तिराहा दूध मंदिर के पास गली में एक महिला को शातिर व्यक्ति और महिला ने बातों में उलझाकर उसके आधा तोला वजनी सोने के टॉप्स उतरवा लिए। इस व्यक्ति ने महिला को पत्नी द्वारा गरीबों को कपड़े दान करने की बात पर फंसाया। पुलिस अब इन्हें पहचान कर तलाश की जा रही है।
उदयमंदिर पुलिस ने बताया कि शहर के नई सडक़ स्थित एक होटल के पीछे रहने वाली मीना बानो पत्नी सलाउद्दीन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह रियां हाउस सोजती गेट पर एक मकान में कामकाज करती है। शुक्रवार को दिन में वह काम निपटा कर निकली थी। तब एक व्यक्ति उसे मिला और अपनी पत्नी की बीमारी का बताया और कहा कि वह कपड़े दान करना चाहती है। इसकी बातों में आई मीना बानो उसके बताए अनुसार साथ चल पड़ी। तब यह व्यक्ति मीना बानो को पुरी तिराहा स्थित दूध मंदिर के पास गली में लेकर गया। जहां एक महिला पहले से खड़ी थी। कपड़े दान देने की बात पर इस व्यक्ति की पत्नी ने कहा कि यह तो पैसे वाली है कानों में टोप्स पहने है। कपड़ें तो गरीब को दान करने है।
इस व्यक्ति और साथ वाली महिला ने मीना बानो को बातों में उलझाया और फुसला कर उसके पहने कानों के टोप्स उतरवा लिए। फिर कपड़े देने के बहाने कागज की पुडिय़ा बांध कर थमा दी। जिसमें कहा कि टोप्स जोड़ी डाल दी है। कुछ समय बाद यह लोग चले गए। मीना बानो ने पुडिय़ा संभाली तब उसमें कंकर मिले। पुलिस ने बताया कि टोप्स का वजन करीबन आधा तोला है। यह टोप्स भी मीना बानो अपनी बहन के लेकर आई थी। आस पास लगे कैमरें में फुटेज से शातिर महिला और पुरूष की पहचान की जा रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp