Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
जौनपुर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जौनपुर में नहर में किशोर के शव की तलाश में जुटे ग्रामीण।
जौनपुर में पुलिया पर बैठा किशोर पैर फिसल जाने के कारण नहर में गिर गया। किशोर को फिसलता देख आसपास मौजूद लोग शोर मचाने लगे। काफी संख्या में ग्रामीणों ने नहर में उतरकर युवक की खोजबीन शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। जाल डालकर युवक की तलाश में शुरू की गई। गोताखोरों की भी मदद ली गई है। दोपहर में पुलिस को पानी से उसका शव मिला है।
घर से निकला था टहलने
जिले के मछलीशहर क्षेत्र के वारी गांव के पास नहर पर बनी पुलिया का यह मामला है। रविवार की सुबह 10 बजे टहलते हुए आशीष यहां आया हुआ था। वह पुलिया पर बैठा था कि तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे पानी में जा गिरा। नहर में पानी ज्यादा था वह देखते ही देखते पानी में डूब गया। उसे डूबता देखकर आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पाकर परिजन व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची।
गोताखोरों की ली गई मदद
किशोर को खोजने के लिए गांव वालों के साथ पुलिस वाले भी पानी में उतर गए। जाल बिछाकर तलाश की जाने लगी। पुलिस ने गोताखोरों को भी बुला लिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर ढाई बजे आशीष का शव मिला। पुलिस ने बताया कि किशोर को तैरना नहीं आता था। जिस वजह से डूबकर उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp