Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Congress Leader Arrested In Jalandhar’s Famous Couple Suicide Case, Former Lecturer Of APJ College Who Did Love Marriage And Her Garment Businessman Husband Gave Life, Relations Deteriorated Due To Accused
जालंधरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
खुदकुशी करने वाले दंपती आशिमा राणा व विकास की फाइल फोटो।
जालंधर के बहुचर्चित दंपती सुसाइड केस में पुलिस ने फरार कांग्रेसी नेता लवप्रीत सिंह उर्फ लवी सोहल को गिरफ्तार कर लिया है। करीब सवा साल पहले फ्रैंड्स कॉलोनी में रहने वाली APJ कॉलेज की पूर्व लेक्चरार आशिमा राणा ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। इसके 20 घंटे बाद उसके गारमेंट कारोबारी पति विकास राणा का शव भी फिल्लौर-गोराया रेलवे ट्रैक से बरामद हो गया। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी कांग्रेसी नेता पर खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। जिसके बाद कांग्रेसी नेता फरार चल रहा था।

सुसाइड करने वाले दंपती बेटी के साथ। – फाइल फोटो
रईया की रहने वाली आशिमा (35) की शादी विकास (37) से हुई थी। दोनों के बीच काॅलेज के वक्त प्रेम हुआ था। जिसके बाद उन्होंने परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज की। शादी के बाद वो परिवार से दूर जालंधर में रहने लगे। इसके बाद उनकी दो बेटियां हुईं। सुसाइड से 5 महीने पहले ही आशिमा ने बच्चों पर पूरा ध्यान देने की बात कहकर नौकरी छोड़ दी थी। जिसके बाद यह वाकया हुआ।

आरोपी कांग्रेसी नेता लवप्रीत सिंह उर्फ लवी सोहल।
पहले विकास पर लगा आरोप, शव मिला तो सुई कांग्रेसी नेता पर घूमी
जब आशिमा ने सुसाइड किया तो उनके परिजनों ने आरोप पति विकास पर लगाया। उनका कहना था कि नौकरी छोड़ने की वजह से विकास उसे तंग करता था। हालांकि कुछ घंटे के बाद ही विकास ने भी ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया। जब विकास का शव मिला तो उसके बाद पता चला कि दोनों के बीच कोई तीसरा भी था। जिसकी पहचान कांग्रेस नेता लवप्रीत सिंह के रूप में हुई। लवप्रीत उनके घर के नजदीक ही रहता था। जिसकी वजह से विकास व आशिमा के रिश्ते बिगड़ गए थे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp