Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Banswara
- Admitted 12 year old Teenager In Serious Condition, When Parents Came To Know, Ran From The Field, Came Home And Saw That The Bottle Of Insecticide Was Found Empty
बांसवाड़ा4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
कीटनाशक पीने के बाद अस्पताल में भर्ती किशोर को संभालते परिजन।
घर के आंगन में खेलते समय आपसी विवाद के बाद 12 साल के किशोर ने आवेश में आकर कीटनाशक पी लिया। उसकी हालत गंभीर बनी हई है। उसे यहां महात्मा गांधी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। किशोर अपने 10 वर्षीय छोटे भाई के साथ घर के आंगन में खेल रहा था। तभी किसी खिलौने को लेकर उनके बीच में विवाद हो गया। दोनों के बीच देर तक खूब झगड़ा हुआ। छोटा भाई काबू में नहीं आया तो इससे बड़ा भाई चिढ़ गया। उसने गुस्से में आकर आत्मघाती कदम उठा लिया।
मामला आंबापुरा थाने के नादिया गांव का है। नादिया निवासी जग्गू निनामा ने बताया कि वह रविवार दोपहर बाद पत्नी के साथ खेत पर गया था। उसके दो बेटे मनीष (12) और सोनू (10) घर के आंगन में खेल रहे थे। तभी उन दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मनीष ने सोनू को रोकने की कोशिश की। सफल नहीं हुआ तो बिगड़ गया। गुस्से में मकान के भीतर जाकर कीटनाशक की बोतल पी ली।
समीप के खेत में काम करते समय सोनू ने इसकी जानकारी खेत में जाकर जग्गू को दी। तभी पति-पत्नी खेत से घर पहुंचे तो देखा कि मनीष बेसुध पड़ा है। वह बिना देर लगाए मनीष को लेकर यहां एमजी हॉस्पिटल पहुंचे। अभी उसका उपचार चल रहा है। बेसुध किशोर नाक में लगाई हुई नली खींच रहा है तो बेहोशी में ही कुछ का कुछ बड़बड़ा रहा है। उसे काबू में करने के लिए परिवार के कई सदस्य मशक्कत भी कर रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि 24 घंटे ऑब्जर्वेशन में रखने के बाद ही वह कुछ बता पाएंगे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp