Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Sikar
- Not On Employment, More Attention On Fee Collection, Hence The Siege Of The Assembly On September 13, JNVU Student Union President Ravindra Singh Bhati Came To Sikar
सीकर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
प्रधान जी के जांव में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों की भीड़।
छात्र क्रांति काे लेकर जयनारायण व्यास यूनिवर्सिटी जाेधपुर के छात्रसंघ अध्यक्ष रविंद्रसिंह भाटी साेमवार काे सीकर आए। राणी सती रोड स्थित प्रधान जी के जाव में शौर्य फाउंडेशन और छात्र तरुणाई के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए भाटी ने कहा कि छात्र हिताें की अनदेखी की जा रही है। इसलिए बेराेजगारी बढ़ती जा रही है।
सरकारें युवाओं काे राेजगार देने के बजाए फीस वसूली पर ज्यादा ध्यान दे रही है। भाटी ने कहा कि अब समय आ गया कि छात्र सरकार की नीतियाें के खिलाफ खड़े हाे जाएं, ताकि उन्हें उनका वाजिब हक मिल सके। उन्हाेंने बताया कि छात्र समस्याओं काे लेकर 13 सितंबर काे विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
भाटी ने बताया कि छात्र हिताें के लिए संघर्ष काे आगे बढ़ाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक शरद सिंह गोगावास ने बताया कार्यक्रम में जिलेभर के छात्र और अभिभावक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मदनसिंह गाेगावास ने की। कार्यक्रम में जयपुर नगर निगम के चेयरमैन गजेंद्र सिंह राणा भी माैजूद रहे। इस दाैरान नेटबॉल संघ के अध्यक्ष ताराचंद खीचड़, विक्रम सिंह वाहिदपुरा, जोगेंद्र सिंह सिंहासन, राष्ट्रीय करणी सेना के जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह सबलपुरा, सांवलोदा धायलान सरपंच बृजेंद्र सिंह स्वामी, सरपंच सुरेंद्र सिंह सामी, दूजोद सरपंच विक्रम सिंह शेखावत, भूतपूर्व छात्र रोशन वर्मा ने रविंद्रसिंह भाटी काे आंदाेलन में सहयाेग देने और संगठन काे मजबूत करने का समर्थन दिया।
कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह त्रिलोकपुरा, दीपेन्द्र सिंह कछावा, विजय जाखड़, महेंद्र सिंह नाथावतपुरा, भवानी सिंह, अभिमन्यु सिंह राठौड़, प्रभुसिंह अनोखू, अजीतसिंह अनोखू, महिपाल सिंह करीरी, भूतपूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष भगवान सिंह घाना माैजूद रहे। सुधीर प्रताप सिंह और शायर सिंह सबलपुरा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp