Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चौ. देवीलाल के जन्मदिवस 25 सितंबर पर सभी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया।
इनेलो सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि आने वाले दिनों में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे मोर्चे का गठन किया जाएगा। 25 सितंबर को चौ. देवीलाल की जयंती पर सभी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिन दलों के नेता शामिल होंगे उनके साथ बैठक कर अंतिम फैसला किया जाएगा। चौटाला बुधवार को यहां अनखीर स्थित संस्कृति ग्रीन वाटिका में आयेाजित कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में मौजूदा राजनीतिक हालात ठीक नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री अपनी विधानसभा में नहीं जा पा रहे हैं। इतना ही नहीं बाकी के मंत्री और विधायक भी किसान आंदोलन के चलते अपने हल्के में नहीं जा सकते। इससे आज के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला
बीजेपी सरकार को बताया लुटेरों का गिरोह
चौटाला ने राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गयी है। ये सरकार लुटेरों का गिरोह है। प्रदेश कीजनता को लूटकर खा रहे हैं।
गिर सकती है राज्य सरकार
उन्होंने कहा कि बीजेपी इस कदर डरी हुई है कि वह विधानसभा उपचुनाव नहीं करा पा रही है। क्योंकि उसे इस बात का डर है कि यदि चुनाव हुए तो इनेलो प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। इसके बाद बीजेपी और जेजेपी में भगदड़ मचेगी, सरकार गिर जाएगी और मध्यावधि चुनाव कराने पड़ेंगे। कार्यकर्ता मिलन कार्यक्रम में पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp