Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
मेरठएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राष्ट्रीय लोकदल तैयारी में जुटा है। पार्टी ने सदस्यता अभियान में तेजी दिखाई है वहीं संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। जनसंपर्क बढ़ाने और रालोद के घोषणा पत्र के प्रचार प्रसार के लिए पार्टी ने मीडिया सेल मजबूत किया है। मीडिया सेल में देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते विनम्र शास्त्री को राष्ट्रीय मीडिया सेल का प्रवक्ता घोषित किया है।

रालोद मीडिया सेल की जिम्मेदारीा संभालेंगे 21 कार्यकर्ता
21 लोगों की मजबूत टीम संभालेंगी कमान
रालोद ने पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए 21 लोगों की टीम तैयार की है। टीम में राष्ट्रीय मीडिया सेल के संयोजक सुरेंद्र शर्मा हैं। इनके साथ 4 राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए हैं। यूपी के प्रदेश मीडिया सेल में मेरठ के सुनील रोहटा को संयोजक बनाया है। प्रवक्ता में पूर्व विधायक रामवारिस खान सहित 7 लोगों के नाम हैं। टीम रालोद अभियान, सोाल मीडिया संयोजक, चीफ डाटा अधिकारी भी पार्टी ने नियुक्त किए हैं।
युवाओं को साधने पर पार्टी का फोकस
जयंत चौधरी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पार्टी का फोकस युवाओं को जोड़ने पर बढ़ा है। पार्टी कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में छात्रों से संपर्क साध रही है। अपने युवा विंग को मजबूती से मैदान में उतारा है। पार्टी अध्यक्ष जयंत चौधरी स्वयं यूथ आइकन के रूप में युवाओं में चर्चित हैं। जयंत की पत्नी चारु भी पिछले चुनावों से लगातार क्षेत्र में सक्रिय नजर आ रही हैं। जिसका युवाओं पर खासा असर पड़ा है। इसलिए पार्टी युवा मतदाताओं को विशेष रूप से जोड़ रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp