Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Salary Of Government Employees Will Increase By 15% From Next Month, Pay Scale Will Be Applicable From January 1, 2016
चंडीगढ़3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
चंडीगढ़ प्रशासन में काम करने वाले करीब 25 हजार कर्मियों को अक्टूबर महीने से सैलरी बढ़कर मिलेगी। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब के छठे पे कमीशन को लागू करने के लिए रूल्स नोटिफाई कर दिए हैं। चंडीगढ़ के फाइनेंस डिपार्टमेंट ने बुधवार को नोटिफिकेशन भी जारी कर दी है। इसके हिसाब से रिवाइज्ड पे स्केल जनवरी 2016 से लागू होगा। अभी कर्मियों को पिछले साल का एरियर नहीं दिया जाएगा, क्योंकि इसको लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने फैसला नहीं किया है।
फाइनेंस डिपार्टमेंट के निर्देशों के मुताबिक इस नोटिफिकेशन के हिसाब से रिवाइज्ड पे कर्मियों को अक्टूबर 2021 से मिलेगी। इस पे कमीशन के इम्प्लीमेंट होने से चंडीगढ़ प्रशासन में काम करने वाले लगभग सभी कर्मियों की सैलरी में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी होगी। इनको पंजाब सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) रूल्स 2021 का नाम दिया गया है।
इस पे कमीशन काे लेकर प्रशासन अपने कर्मियों से विकल्प लेगा। 2011 और 2016 के पे कमीशन के हिसाब से ये बढ़ोतरी लागू होगी। जिन कर्मियों की प्रमोशन 1 जनवरी 2016 के बाद हुई है, उनसे उनकी चॉइस भरने के लिए तीन महीने का समय दिया जाएगा। वहीं, बाकी कर्मियों को अपनी चॉइस और अंडरटेकिंग भरके दो महीनों में देनी है।
बढ़ोतरी के लिए ये दो ऑप्शन
2011 के रिविजन के हिसाब से: अगर कर्मी 2011 वाले रिविजन को ही लेना चाहते हैं तो वे इस ऑप्शन को भर सकते हैं। यानि बेसिक 2.25 (पे गुना) के हिसाब से।
2016 के रिविजन के हिसाब से : अगर कर्मी 2011 के रिविजन को छोड़कर 2016 रिविजन का ऑन लेते हैं तो यहां पर 2.59 (पे गुना) के फैक्टर के साथ सैलरी बढ़ेगी।
कर्मी 2.72 के हिसाब से कर रहे थे रिविजन की मांग
प्रशासन के कर्मी सैलरी रिविजन 2.72 (पे गुना) के हिसाब से किए जाने की मांग कर रहे थे। लेकिन इतनी बढ़ोतरी वेतन में नहीं की गई है। फाइनेंस डिपार्टमेंट ने एक काॅमन प्रफॉर्मा तैयार किया है, जिस पर कर्मियों से उनका ऑप्शन भरवाया जाएगा। उसी हिसाब से सैलरी कैलुकलेट होगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp