Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
गोरखपुर18 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
सीओ के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने सगे भाइयों, उसकी माता व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में विधवा से रेप के बाद अब गोला इलाके की एक युवती ने दो सगे भाइयों पर गैंग रेप का आरोप लगाया है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी तो थाने की पुलिस ने कार्रवाई करने की जगह पहले समझौता कराने में जुट गई। इसके बाद आरोपितों को शांतिभंग में चालान भी किया। न्याय न मिलने पर पीड़िता की मां ने सीओ को न्याय की गुहार लगाई। सीओ के आदेश पर बुधवार को पुलिस ने सगे भाइयों, उसकी माता व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पीड़िता की मां से की मारपीट
पीड़िता की मां का आरोप है कि 28 अगस्त की शाम 7 बजे उनकी बेटी शौच करने गई थी। गांव के ही दो सगे भाइयों भरत व पिंटू ने उसे अकेला देखकर मक्का के खेत में ले गए और मुंह पर गमछा बांधकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। हैवानितय से मेरी बेटी अचेत हो गई। इसके बाद दोनों उसे खेत में अकेला छोड़कर फरार हो गए। वह अगले दिन सुबह 4 बजे होश में आने पर अस्त-व्यस्त कपड़े में घर पहुंची और आपबीती सुनाई। आरोप है कि जानकारी होने पर बेटी के साथ जब उनकी मां आरोपितों के घर उलाहना देने गई तो उसकी मां व एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की।
एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इसके बाद बुधवार को सीओ अंजनी कुमार पांडेय के आदेश पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर मुख्य आरोपित को भी पकड़ लिया गया है। जल्द ही अन्य फरार आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp