Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
गुरुग्राम5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- सेक्टर-10 थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर किया क्रॉस केस दर्ज
सेक्टर-10 थाने में गए दो पक्षों का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष थाने में ही भिड़ गए। पुलिस मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। काफी देर बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग कर दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। दोनों की पक्षों ने एक दूसरे पर लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है।
सरस्वती एनक्लेव निवासी दो परिवारों में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर दोनों ने पुलिस को शिकायत दी तो पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में विवाद सुलझाने के लिए बुलवाया। इस दौरान एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे तो वहां भी गर्मा-गर्मी हो गई। बात इतनी अधिक बिगड़ गई कि दोनों ही पक्ष पुलिस मौजूदगी में पहले एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। पुलिस ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों ही पक्ष नहीं माने और हाथापाई पर उतर आए। इस दौरान दोनों पक्षों ने थाने में ही जमकर बवाल काटा और जमकर मारपीट की। काफी देर बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग कर उनकी शिकायत पर केस दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट करने समेत महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए लूटपाट करने का भी आरोप लगाया है। दोनों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
महिला से अभद्रता
शिवाजी नगर थाना पुलिस को हीरा नगर निवासी महिला ने शिकायत दी कि 20 अगस्त को गुरुग्राम निवासी सुरेंद्र व कुलदीप ने उसके साथ मारपीट कर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। शिवाजी नगर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp