Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
नई दिल्ली3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
साउथ दिल्ली में एंड्रयूगंज फ्लाईओवर से नीचे कूदने की कोशिश कर रहे एक शख्स की पुलिस ने ऐन वक्त पर पहुंचकर जान बचा ली। वह जिंदगी से परेशान होने की बात कह नीचे कूदने की लगातार धमकी दे रहा था। इसकी पहचान खेल गांव निवासी जगत सिंह बिष्ट (42) के तौर पर हुई। वह मूलरुप से अमरोहा उत्तराखंड का रहने वाला है। डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया 12 सितंबर की शाम छह बजे कोटला मुबारक पुर थानाध्यक्ष विनय त्यागी को सूचना मिली एक शख्स एंड्रयूगंज फ्लाईओवर की रेलिंग पर चढ़ा हुआ है।
वह नीचे कूदने की धमकी दे रहा है। यह पता चलते ही थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उसके कूदने की आंशका को देख पुलिस टीम ने नीचे जाल बिछा दिया। थानाध्यक्ष विनय त्यागी ने उसे नीचे खड़े होकर बातों के जाल में फंसाया। उसकी सभी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया।
इस सबके बीच मौका देख कांस्टेबल विपुल और एएसआई सुभाष पूल के ऊपर जा पहुंचे। जैसे ही एसएचओ ने उन्हें सिग्नल दिया तभी दोनों पुलिसकर्मियों ने इस शख्स को दबोच लिया। पीड़ित जगत सिंह बिष्ट ने बताया वह चार साल पहले दिल्ली आया था। उसकी पुलिस ने काउंसलिंग की और फिर उसके गांव के एक जानकार को बुलाकर हैंड ओवर कर दिया। जगत सिंह काफी डिप्रेशन में था।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp