Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
फरीदाबाद5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
जिले में दो दिन बाद बुधवार को कोरोना पॉजिटिव का एक केस आया। जबकि एक मरीज़ स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच गया। अब जिले में रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत पहुंच गया है। डीसी जितेन्द्र यादव के अनुसार अस्पताल में अब एक मरीज भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर 9 लोग हैं। इस हिसाब से एक्टिव केसों की संख्या 10 है।
जिले में आक्सीजन और वेंटिलेटर पर कोई केस नहीं है। सैंपल पॉजिटिव रेट अब जीरो प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 व एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। अभी तक जिले में 1095312 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया। इसमें से 99837 लोग पॉजिटिव व 993610 लोग निगेटिव मिले। अभी 1467 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp