Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनाल28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
बिल्डिंग सिटी थाना कैथल।
हरियाणा के जिले कैथल के सिटी थाना पुलिस के दो एएसआई के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोनों को एक महिला की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज न करने का आरोपी पाया गया। महिला ने 27 सितंबर को एक व्यक्ति पर दुर्व्यवहार करने की शिकायत दी थी। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उधर शिकायतकर्ता और आरोपी के बीच समझौता हो गया। इसकी सूचना एसपी लोकेंद्र को मिली तो उन्होंने DSP दलीप सिंह के नेतृत्व में जांच करवाई तो दोनों ASI की कमियां सामने आई। ऐसे में ASI राजकुमार व ASI सुदेश के खिलाफ 166A व 120B के तहत FIR दर्ज की गई।
दुर्व्यवहार की दी थी महिला ने शिकायत
शहर के ब्लॉक फैक्टरी में एक महिला को काम देने के लिए बुलाया गया। वहां के काम के बहाने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी गई। साथ ही उसके साथ गलत करने का भी प्रयास किया गया। इस व्यवहार पर महिला ने सुशील कुमार के खिलाफ सिटी थाना पुलिस में शिकायत दी गई।
कानून तुरंत केस दर्ज करने का
महिला के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज करने के आदेश हैं। इस मामले में एएसआई सुदेश व एएसआई राजकुमार ने केस दर्ज करने की बजाए मामले में समझौता करवा दिया। इसकी सूचना एसपी को मिल गई। उन्होंने जांच करवाई तो दोनों कसूरवार मिले।
दो एएसआई का मिला कसूर
DSP दलीप सिंह ने बताया कि 27 को एक महिला ने सिटी पुलिस स्टेशन में एक शिकायत दी थी। इसमें तुरंत केस दर्ज करना था। इस शिकायत को दर्ज न करने पर दो एएसआई का कसूर मिला। दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया गया हैं।
दूसरी बार लगी 166A
जिले में अब तक दूसरी बार IPC की धारा 166A के तहत केस दर्ज हुआ है। पहली बार पिछले महीने में एक इंस्पेक्टर व SI पर डॉक्टरों द्वारा जजों के फर्जी साइन करके टीए-डीए लेने व समय पर डयूटी ज्वाइन न करने के मामले में लगी थी। दोनों अधिकारियों ने डॉक्टरों पर लगे आरोप को गलत बताया था। बाद में कोर्ट में आरोप साबित हुए तो डॉक्टरों के साथ-साथ इंस्पेक्टर व SI पर भी केस दर्ज हुआ था। अब दो एएसआई ने महिला की शिकायत में कोताही बरती पाई गई।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp