Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रतीकात्मक तस्वीर।
हरियाणा के जिले कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल में कांट्रैक्ट पर लगे फोर्थ क्लास कर्मचारी ने मरीज के साथ आई युवती से दुष्कर्म किया। युवती अपनी महिला रिश्तेदार की देखरेख के लिए साथ आई थी।
लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) सरकारी अस्पताल में एक महिला मरीज को भर्ती करवाया गया। महिला मरीज के साथ एक युवती भी देखरेख के लिए आई थी। रात करीब दो बजे जब महिला मरीज ने अपने पास के बेड पर देखा तो युवती वहां नहीं थी। इसके बाद आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि बाथरुम की तरफ गई है।
शौचालय में संदिग्ध हालत में मिली युवती
उसकी तलाश की तो आरोपी ने युवती को शौचालय में दबोच रखा था। लोगों को देखकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी धर्मबीर मौके से भाग गया। युवती ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी महिला को दी। मामले से अस्पताल प्रशासन को अवगत कराया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर युवती के बयान पर शिकायत दर्ज की। पुलिस ने युवती का मेडिकल करवाया।
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने बताया कि आरोपी फोर्थ क्लास कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई है। उसे अस्पताल से भी हटा दिया गया है। केयूके थाना प्रभारी मांगे राम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी धर्मबीर के खिलाफ केस दर्ज किया, जो अस्पताल में ठेकेदार के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगा था।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp