Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Uttar pradesh
- Kanpur
- 2 Trolley Filled Domestic Cylinders Caught From Sanitary Hardware Shop, Operator Absconding From The Spot, FIR Being Lodged, LPG Cylinder, VIP Chauraha, Kanpur Supply Department, Kanpur
कानपुर15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दुकान के अंदर 2 ट्रॉली भरे सिलेंडर मिले। दोनों ट्रॉली में 10-10 सिलेंडर भरे हुए थे।
घरेलू सिलेंडर की कालाबाजारी शहर में कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार शाम को आपूर्ति विभाग ने मुखबिर की सूचना पर वीआईपी चौराहा के पास स्थित हार्डवेयर की दुकान से 20 घरेलू एलपीजी सिलेंडर पकड़े गए। छापेमारी के दौरान दुकान संचालक चच्चू फरार हो गया। पुलिस को सूचना दी गई। सभी सिलेंडर जब्त कर संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
दिखावे के लिए खोली दुकान
आरोपी संचालक चच्चू ने महज दिखावे के लिए हार्डवेयर की दुकान खोली थी। लेकिन बीते कई सालों से सिलेंडर ब्लैक करने का धंधा चला रहा था। दुकान के अंदर 2 ट्रॉली भरे सिलेंडर मिले। दोनों ट्रॉली में 10-10 सिलेंडर भरे हुए मिले। सभी को सप्लाई के लिए भेजा जाना था।
कहां से आते हैं सिलेंडर
ये पूरा गोरखधंधा बेहद सुनियोजित तरीके से संचालित किया जाता है। इसमें गैस एजेंसी के सिलेंडर सप्लाई करने वाले भी अंदरखाने शामिल होते हैं। जिनके यहां सिलेंडर की खपत बेहद कम है। उनको 200 रुपए तक बढ़ाकर सिलेंडर उपभोक्ता से बुक करवा दिए जाते हैं। सिलेंडर की डिलेवरी उनके घर न होकर गोरखधंधा करने वालों के यहां होती है। उपभोक्ता को सब्सिडी के साथ पैसे भी बढ़कर मिल जाते हैं। ये सिलेंडर महंगे रेट पर किराए पर रहने वालों और होटल या कॉमर्शियल यूज करने वालों को सप्लाई कर दिए जाते हैं।
एफआईआर के लिए दी गई तहरीर
जिला आपूर्ति अधिकारी अखिलेश श्रीवास्तव के मुताबिक सभी सिलेंडर जब्त कर लिए गए हैं। अब ये पता लगाया जा रहा है कि ये सिलेंडर किस एजेंसी से भरे गए थे। उपभोक्ता का नाम और पते की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल आरोपी चच्चू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp