Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
गुड़गांव9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
1000 लोगों ने श्री श्याम परिवार फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की।
- जिले की महिला अध्यक्ष कल्पना गुप्ता, उपाध्यक्ष चेतना सिंह व अलका अग्रवाल व अधिवक्ता ममता कालरा को महासचिव नियुक्त किया गया
गुड़गांव में श्री श्याम परिवार फाउंडेशन की कार्यकारिणी की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें महिला और पुरुष वर्ग दोनों को मिलाकर जिला गुरुग्राम कि कार्यकारिणी का गठन किया। इस दौरान एक साथ 1000 लोगों ने श्री श्याम परिवार फाउंडेशन की सदस्यता ग्रहण की।
संस्था के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने बताया कि गुरुग्राम जिले की महिला अध्यक्ष के पद पर कल्पना गुप्ताए उपाध्यक्ष के पद पर चेतना सिंह व अलका अग्रवाल और अधिवक्ता ममता कालरा को महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गुरुग्राम जिले में क्षेत्र के अनुसार 63 और अध्य्क्ष नियुक्त किए गए हैं। इसी कड़ी को बढ़ाते हुए श्री श्याम परिवार द्वारा पूरे गुरुग्राम जिले की हर कॉलोनी में एक अध्य्क्ष बनाने का लक्ष्य है, जो अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए संस्था द्वारा स्वस्थ क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो को विस्तार करके यह सेवा आम जन तक पहुंचा सकें।
इस कार्यक्रम में पुरुषोत्तम अग्रवाल चेयरमेन धर्माणी इंटरनेशनल, जगननाथ मंगला, नवीन गुप्ता, रविंदर जैन, अभिनव बंसल, गौरव मंगला, पंकज गुप्ता, मनीष खुल्लर, धर्मवीर हिंदुस्तानी, गगनदीप चौहान, लोकेश मंगला, मनीष जैन, प्रिंस मंगला, दीपक मंगला, सुभाष बंसीवाला, सुनील ठाकरान, नरेन्द्र पंचाल, मनीष वर्मा आदि ने हिस्सा लिया।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp