Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
NCC कैडेटों के साथ ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बराड़।
अंबाला ग्रुप के कमांडर बिग्रेडियर एएस बराड़ हरियाणा एयर स्क्वाड्रन NCC करनाल पहुंचे। वे यहां स्कवाड्रन का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान ब्रिगेडियर बराड़ का शानदार स्वागत किया गया। NCC यूनिट के कमांड अधिकारी विंग कमांडर पवन गोयल द्वारा उनका स्वागत किया गया। इसके बाद ग्रुप कमांडर ने योग प्रतिभागी NCC कैडेटों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
ग्रुप कमांडर ने कैडेटों का हौंसला भी बढ़ाया। उन्होंने कहा कि योग करो और सदैव फिट रहो। भारतीय सेना का हिस्सा बनकर आगे जाना है तो फिट रहना बेहद जरूरी है। भारतीय सेना ही नहीं, किसी भी क्षेत्र में करियर बनाना है तो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए फिट रहना जरूरी है। इस अवसर पर ANO फ्लाइंग अफसर पवन शर्मा और NCC यूनिट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

NCC यूनिट के कर्मचारियों से बात करते ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बराड़।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp