Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
करनाल33 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मृतक के परिजन हादसे की जानकारी देते हुए।
हरियाणा के करनाल जिले में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। हादसा बाइक को पीछे से गाड़ी की टक्कर लगने से हुआ। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कोर्पियो को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
बांसा गांव निवासी राज राम ने बताया कि उसका भाई सोनू राजमिस्त्री का काम करता था। जुंडला में काम निपटाने के बाद शुक्रवार रात को वह अपनी बाइक पर डबरी गांव जा रहा था। इस दौरान चिड़ाव गांव में माता के मंदिर के पास पीछे से आ रही एक स्कोर्पियो टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से सोनू सड़क पर गिर गया और उसके सिर में चोट लगी। ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। वहीं हादसे के बाद स्कोर्पियो छोड़कर चालक भाग गया।
परिवार पर आर्थिक संकट गहराया
ग्रामीणों ने बताया कि बांसा निवासी सोनू की शादी दो महीने पहले हुई थी। उसके सहारे घर का गुजर बसर चल रहा था। अब परिवार पर संकट अा गया है। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है। उधर पूरा परिवार सदमे में है।
पुलिस ने किया केस दर्ज
सदर थाना पुलिस के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर स्कोर्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। उसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp