Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अम्बाला4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- अभी पूरा एडमिशन शेड्यूल नहीं हुआ रिलीज, 30 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
काॅलेजाें और पाॅलीटेक्निक में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हाेने के बाद अब जिले की गवर्नमेंट व प्राइवेट आईटीआई में भी 16 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हाे जाएंगे। यह प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी। अभी विभाग ने पूरा एडमिशन शेड्यूल जारी नहीं किया है। यह शेड्यूल जारी हाेने के बाद ही नए काेर्स आने के बाद भी पता चल सकेगा। आवेदक www.itiharyanaadmissions.nic.in पर जाकर आवेदन संबंधी जानकारी ले सकता है।
गवर्नमेंट आईटीआई अम्बाला सिटी प्रिंसिपल भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने में मदद के लिए संस्थान में हेल्प डेस्क भी स्थापित किए जाएंगे। यहां से सभी आवेदक निशुल्क आवेदन कर सकेंगे। उन्हाेंने बताया कि दाखिला के बारे में जानकारी देने के लिए सरपंच, जिला परिषद व ब्लाॅक समिति सदस्याें काे चिट्ठी लिखी गई है ताकि दाखिला के बारे में सभी काे पता चल सके। प्रदेश के सभी गवर्नमेंट व प्राइवेट आईटीआई में 10वीं के साथ-साथ 8वीं पास भी वेल्डर एवं कारपेंटर व्यवसाय में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं।
गवर्नमेंट आईटीआई
- अम्बाला सिटी में 1112 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्राॅनिक, मैकेनिक्स, फिटर, मशीनिष्ठ, मैकेनिकल डीजल, एमएमवी, मैके. आरएवंएसी, काेपा, आईसीटीएसएम, वेल्डर, टर्नर, पेंटर जनरल, स्टेनाे हिंदी व इंग्लिश, वायरमैन ट्रेड हैं।
- वुमन अम्बाला सिटी में 520 सीटें हैं। ड्रेस मेकिंग, बेसिक काॅस्मेटाेलाॅजी, सेविंग टेक्नाेलाॅजी, स्टेनो हिंदी व इंग्लिश ट्रेड हैं।
- वुमन नारायणगढ़ 60 सीटें हैं। सेविंग टेक्नाेलाॅजी, सरफेस ऑर्नामेंशन ट्रेड हैं।
- अम्बाला कैंट में 284 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रीशियन, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, फिटर, स्टेनाे हिंदी, काेपा, इलेक्ट्राॅनिक्स मैकेनिक ट्रेड शामिल हैं।
- बराड़ा में 520 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्राॅनिक, मैकेनिक्स, फिटर, मशीनिष्ठ, मैकेनिकल डीजल, एमएमवी, मैके. आरएवंएसी, काेपा, सेविंग टेक्नाेलाॅजी, वेल्डर, टर्नर, पेंटर जनरल, स्टेनाे हिंदी व इंग्लिश ट्रेड हैं।
- भारांपुर में 388 सीटें हैं। इलेक्ट्रिशियन, मशीनिष्ठ, वेल्डर, वायरमैन व आईसीटीएसएम ट्रेड हैं।
- हसनपुर में 44 सीटें हैं। काेपा, फिटर ट्रेड हैं।
- नहाैनी में 44 सीटें हैं। सेविंग टेक्नाेलाॅजी, काेपा ट्रेड हैं।
प्राइवेट आईटीआई
- हरियाणा प्राइवेट आईटीआई गांव धीन बराड़ा में 80 सीट हैं। इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर ट्रेड हैं।
- लाला अमीचंद आईटीआई उगाला बराड़ा में 360 सीटें हैं। इसमें काेपा, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, हेल्थ सेनीटरी इंस्पेक्टर, मेकेनिक डीजल, प्लंबर ट्रेड शामिल हैं।
- एसआर आईटीआई बलाना में 276 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैके. डीजल ट्रेड है।
- सार्थिक प्राइवेट आईटीआई जब्बोमाजरा राेड नसीरपुर में 264 सीटें हैं। इसमें इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैके. डीजल, काेपा, हेल्थ सेनेटरी इंस्पेक्टर ट्रेड है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp