Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Banswara
- BJYM Bluntly Said That The Eternal Righteous Will Celebrate Every Festival, Will Not Refrain From Following The Corona Guide Line
बांसवाड़ा41 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
जिला कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते हुए भाजयुमो एवं भाजपा पदाधिकारी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने दो टूक शब्दों में साफ किया कि सनातन धर्मी (हिन्दू-जैन) आने वाले सभी त्योहार को विधि-विधान से मनाएगा। गणेश उत्सव, रामरेवाड़ी, पयुर्षण और नवरात्रि गरबे जैसे त्योहार सदियों से मनाए जा रहे हैं। एक साल से कोरोना गाइडलाइन की पालना भी कर रहे हैं। आगे भी कोरोना की सरकारी गाइडलाइन का पालन करेंगे। लेकिन, उनके त्योहारों में प्रशासनिक स्तर पर कोई दखलअंदाजी नहीं होनी चाहिए। भाजयुमो ने इन मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्टर के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

भाजयुमो जिलाध्यक्ष से ज्ञापन लेने पहुंचे उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह चूण्डावत।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपसिंह वसुनिया के नेतृत्व में पार्षद युगल उपाध्याय, राजेंद्र गहलोत, महेंद्र सिंह राठौड़, कल्पेश सेवक, जिला परिषद सदस्य राजेश कटारा जैसे भाजपा के बड़े नेताओं ने कलेक्ट्री में पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। मोर्चा की ओर से पदाधिकारियों ने उपखण्ड अधिकारी पर्वतसिंह चूण्डावत को कहा कि पिछले दिनों शहर में धर्म विशेष की ओर से जुलूस निकले हैं। उन्हें त्योहार मनाने के लिए रोका नहीं गया। लेकिन, हिन्दू त्योहारों पर प्रतिबंध लगाना कहीं न कहीं प्रशासनिक भेदभाव को दर्शा रहा है। वसुनिया ने कहा कि आने वाले त्योहारों को लेकर सनातन धर्मी काफी उत्साहित है। सनातन धर्मी उनके त्योहारों को मनाने के दौरान प्रशासन को हर तरह से सहयोग करेगा।

जिला कलेक्ट्रेट में जमा हुए भाजयुमो कार्यकर्ता एवं अन्य समाजों के प्रतिनिधि।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp