Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
एक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
पूर्व सीएम अखिलेश यादव पूर्व सांसद प्रताप के बेटे के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए।
इटावा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार शाम को चार्टर प्लेन से सैफई पहुंचे। इसके बाद वह देर रात पूर्व सांसद के तेज प्रताप यादव के पुत्र जय हर्षवर्धन यादव के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने वहां परिवारी जनों के साथ केक काटकर जन्म दिन मनाया।
लालू प्रसाद यादव की पुत्री राज लक्ष्मी यादव व दामाद मैनपुरी के पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के पुत्र जय हर्षवर्धन यादव का जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था। जय हर्षवर्धन यादव का जन्म 5 सितम्बर 2017 को हुआ था।

तेज प्रताप यादव के पुत्र जय हर्षवर्धन यादव का जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित था।
हवाई पट्टी पर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का जोरदार स्वागत किया। यहां पर सिर्फ जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, ब्लॉक प्रमुख सैफई मृदुला यादव व अन्य परिवारीजन के अलावा संतोष यादव सैफई, अंकित यादव मौजूद रहे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp