Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
लुधियाना4 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
हलका आत्मनगर में पड़ते वॉर्ड 48-49 में सीवरेज के गंदे पानी और पेयजल की समस्या से परेशान इलाका निवासियों ने जोन डी में वीरवार सुबह प्रदर्शन किया। वॉर्ड 49 से यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रधान हलका आत्मनगर गुरजीत सिंह ने इलाका निवासियों समेत सुबह 10 बजे जोन-डी में अनोखा प्रदर्शन किया। सभी ने जोन डी में ब्रश और स्नान किया। गुरजीत सिंह ने बताया कि उनका वॉर्ड हलका आत्मनगर में विधायक बैंस भाइयों के तहत पड़ता है अौर उनकी तरफ से अभी तक इलाके की दशा नहीं सुधारी गई। सालों से इलाके में गंदे सीवरेज का पानी अा रहा है तो वॉर्ड 48 में 5 दिनों से पानी ही नहीं आ रहा है।
कनेक्शन के समय सीवरेज के बीचोंबीच से पानी की पाइप डाली है। इसलिए घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। विधायक बैंस ने विधानसभा में कभी इलाके के निकास के लिए फंड की मांग नहीं की है। एमएलए फंड का पैसा इलाके में न लगाकर पता नहीं कहीं अौर ही खर्च किया जा रहा है। अधिकारियों को शिकायत की तो भी सुनवाई नहीं हुई।
इसलिए जोन डी में प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कुछ समय बाद ही समस्या का हल कर दिया गया, परंतु रिटायर्ड एक्सईएन ने गलत शब्दावली के बाद इलाका निवासी जोन डी में ही प्रदर्शन करते रहे और देर रात तक वहीं डटे रहे। एसडीओ जयदीप सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के एक घंटे बाद ही समस्या का समाधान कर दिया गया था। रिटायर्ड एक्सईएन से हुए विवाद के चलते धरना दिया जा रहा है। पानी-सीवरेज की समस्या का समाधान किया जा चुका है।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp