Smart Newsline (SN)
Get Latest News from Smart Newsline on Whatsapp (Click to Join)
अलवर43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
महिला कमला काे उसके बेटे केे सुपुर्द करते आश्रम के पदाधिकारी।
अपनाघर सेवा आश्रम में रह रही महिला कमला धीवर काे रविवार काे उसके बेेटे देवेंद्र के सुपुर्द किया गया। मानसिक राेगी कमला पिछले करीब डेढ़ साल से घर से लापता थी। संताेष कुमार जानकी देवी गुरुकृपा अपनाघर आश्रम के अध्यक्ष अशाेक मेठी ने बताया कि प्रगतिशील महिला समिति ने 6 फरवरी 2020 काे उक्त महिला काे अपनाघर आश्रम भरतपुर में भर्ती करवाया गया था।
वहां से उसे 10 अगस्त 2021 काे अपनाघर सेवा आश्रम अलवर भेज दिया गया। रामगढ़ थाना पुलिस का सहयाेग लेकर महिला के परिजनाें काे उसके बारे में बताया गया। रविवार काे कमला का बेटा देवेंद्र धीवर निवासी टिकरी नाैगांवा आश्रम आया। वह अपनी मां काे देखते ही उसके गले लिपट गया और आंखाें में आंसू छलक उठे।
देवेंद्र ने बताया कि उसकी मां मानसिक राेगी है, जाे करीब डेढ़ साल पहले घर से निकल गई थी। काफी जगहाें पर तलाश की गई, लेकिन मां का कहीं पता नहीं चला ताे वे हताश हाेकर बैठ गए थे। पुलिस ने सूचना दी कि उसकी मां आश्रम में है ताे उसे मां के बारे में पता चला। इस अवसर पर समिति की सुनीता, बबीता, अभिलाषा, परिधि अग्रवाल आदि माैजूद रहे।
For breaking news and live news updates, like Smart Newsline on Facebook or follow us on Twitter & Whatsapp