Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें Smart Newsline ऐप
टेलीविजन एक्टर पार्थ समथान आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। पार्थ ने एकता कपूर के सीरियल ‘कसौटी जिंदगी के 2’ में अनुराग बासु की भूमिका निभाकर सुर्खियां बटोरी थीं। पार्थ का प्रोफेशनल करियर तो अच्छा चल ही रहा है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कभी पार्थ बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी को डेट कर चुके हैं।

जी हां, 2013 के आसपास जब पार्थ इतने फेमस नहीं थे तो वह दिशा के साथ रिलेशनशिप में थे हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। अब दिशा टाइगर श्रॉफ के साथ रिलेशनशिप में हैं।
दिशा-पार्थ की तरह बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो फेमस होने से पहले किसी और को डेट करते थे, नजर डालते हैं कुछ ऐसे ही सेलेब्स पर…
1) अनुष्का शर्मा-जोहेब यूसुफ

अनुष्का शर्मा के दिल पर भले ही अब विराट कोहली राज कर रहें हो लेकिन एक वक़्त ऐसा था, जब अनुष्का का दिल किसी और के लिए धड़कता था। अनुष्का शर्मा और जोहेब यूसुफ मॉडलिंग के दिनों में एक-दूसरे से बेंगलुरु में मिले थे। बाद में दोनों मुंबई आए और फिर दो साल तक साथ रहे। फिर अनुष्का को यशराज बैनर की फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ का ऑफर मिला। इसके बाद तो बॉलीवुड में सफलता का स्वाद चखकर अनुष्का ने जोहेब को पीछे छोड़ दिया।
2) दीपिका पादुकोण-निहार पंड्या

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मॉडलिंग के दिनों में निहार पांंड्या, दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड थे। 2005 में दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। दोनों की दोस्ती जल्दी ही प्यार में बदल गई। 3 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दीपिका ने मूव-ऑन करने का फैसला किया और निहार से ब्रेकअप कर लिया। अपने शुरुआती दिनों में दीपिका निहार के घर पर ही रहती थीं। निहार रानी लक्ष्मी बाई पर बनी फिल्म ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ से डेब्यू कर चुके हैं। इसमें निहार बाजीराव द्वितीय का किरदार निभाते दिखे थे।
3) प्रियंका चोपड़ा-असीम मर्चेंट

अपने मॉडलिंग करियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा मॉडल असीम मर्चेंट के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं। लेकिन इंडस्ट्री में आने के बाद प्रियंका ने असीम से किनारा कर लिया। असीम प्रियंका की जिंदगी पर एक फिल्म भी बनाना चाहते थे, हालांकि इसकी अनाउंसमेंट के बाद प्रियंका ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया था। फिलहाल प्रियंका, पति निक जोनस के साथ अपनी लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
4) अर्जुन कपूर- अर्पिता

अर्जुन कपूर इन दिनों मलाइका अरोड़ा से रिलेशन के चलते सुर्खियों में थे। हालांकि एक समय ऐसा भी था जब अर्जुन मलाइका की एक्स ननद अर्पिता सिंह के साथ दो सालों तक रिलेशन में थे। उस समय अर्जुन महज 18 साल के थे और उनका वजन 140 किलो था। अर्पिता से ब्रेकअप के बाद अर्जुन ने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्म कर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। एक इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने अर्पिता को अपना पहला सीरियस रिलेशन बताया था। फिलहाल अर्पिता, आयुष शर्मा के साथ अपनी फैमिली लाइफ एंजॉय कर रही हैं।
Follow @ Facebook
Follow @ Twitter
Follow @ Telegram
Updates on Whatsapp – Coming Soon