Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें Smart Newsline ऐप
- मधुबन पुलिस अकादमी, कमांडो कॉॅम्प्लेक्स नेवल, पुलिस लाइन में बनेंगे सेंटर
आठ फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पुलिस जवान, रेवेन्यू और नगर निगम के कर्मचारियों को टीका लगाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुरुवार को जिला के अधिकारियों और फ्रंट लाइन वर्कर ने कोरोना के टीके लगवाए थे।
अब आठ फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर के लिए स्पेशल टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए 25 टीमें टीकाकरण अभियान में लगाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसके लिए तैयारियों में जुटे हैं। संबंधित विभागों ने कर्मचारियों की लिस्ट दे दी है। शनिवार और रविवार को भी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार की जाएगी।
इसके बाद रविवार को कर्मचारियों को कर्मचारियों को टीकाकरण के लिए मैसिज भेजे जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को टीका लगाने के लिए पहले 17 सीएचसी व पीएचसी में सेंटर बनाए हुए हैं। आठ फरवरी को सेंटर बढ़ाए जा सकते हैं।
सिविल अस्पताल के सीएमओ डाॅ. योगेश शर्मा ने बताया कि आठ फरवरी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसका डाटा तैयार किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए नए सेंटर भी तैयार किए जाएंगे। सीएमओ से बताया कि शुक्रवार को पांच कोरोना पाॅजिटिव मिले। अब एक्टिव केसों की संख्या भी लगातार घट रही है। जिला में 58 केस एक्टिव रह गए हैं।
स्कूली बच्चों ने कराया कोरोना का टेस्ट
छठी से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की पढ़ाई से चालू किए जाने के पश्चात उनका कोरोना सैंपल अनिवार्य किया हुआ है। जिसकी वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तरावड़ी में कोरोना टेस्ट करवाने वाले बच्चों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एसएमओ डाॅ. कृष्णकांत ने बताया कि पिछले करीब 825 विद्यार्थियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्कूल प्रशासन गेट पर बच्चों के प्रवेश पर उनके तापमान, खांसी, जुकाम की पूरी तरह से जांच करके ही स्कूल में आने की अनुमति देते हैं।
Follow @ Facebook
Follow @ Twitter
Follow @ Telegram
Updates on Whatsapp – Coming Soon